Women Dialogue Program in Lakhisarai Empowering Women for Rights and Development महिला संवाद में हरोहर नदी पर पुल की मांग, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsWomen Dialogue Program in Lakhisarai Empowering Women for Rights and Development

महिला संवाद में हरोहर नदी पर पुल की मांग

महिला संवाद में हरोहर नदी पर पुल की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायSun, 4 May 2025 05:46 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद में हरोहर नदी पर पुल की मांग

लखीसराय,एक प्रतिनिधि जिले के पांच प्रखंड में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम 18 अप्रैल से लगातार जारी है। शनिवार को लखीसराय सदर में गुप्त नाथ ग्राम संगठन ने साबिकपुर गांव में एवं सोनम ग्राम संगठन द्वारा अमहरा गांव में , रामगढ चौक में नारी शक्ति ग्राम संगठन द्वारा नंदनाम गांव में एवं रचना ग्राम संगठन द्वारा शरमा गांव में, सूर्यगढ़ा में कन्या ग्राम संगठन द्वारा कवादपुर एवं विश्वास ग्राम संगठन द्वारा सलेमपुर गांव में, हलसी में कमल ग्राम संगठन द्वारा भनपुरा गांव में एवं भारत माता ग्राम संगठन द्वारा शिरखंडी गांव में तथा चानन में किसान ग्राम संगठन द्वारा लाखोचक एवं नारी शक्ति ग्राम संगठन द्वारा महेशलता गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला अंतर्गत लखीसराय सदर प्रखंड स्थित साबिकपुर गांव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से संगीता कुमारी ने हरोहर नदी पर पुल की मांग की हैं। पीजी की छात्रा दीपा ने गाँव में उप अस्पताल और पुस्तकालय की आकांक्षा दर्ज कराई है। अंजनी कुमारी ने हलसी के भानपुरा गाँव में आंगनवाडी की मांग की है। इसी तरह महिलाएं स्वच्छता, शिक्षा और व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग सरकार से कर रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम के अंत में महिलाये सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं महिला अधिकारों की रक्षा हेतु संकल्प भी ले रही हैं। महिलाओ के सम्मान के लिए सरकार कई योजना चला रखी है। इसका लाभ लोगों तक पहुंचे जिसके लिए एलईडी वाहन से वीडियो फिल्म दिखाकर जागरूक किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।