Jharkhand Activist Calls for Ban on Obscene Songs in Khortha and Bhojpuri अश्लील व भड़काऊ गानों पर रोक की मांग, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsJharkhand Activist Calls for Ban on Obscene Songs in Khortha and Bhojpuri

अश्लील व भड़काऊ गानों पर रोक की मांग

गिरिडीह के युवा समाजसेवी राजेश कुमार ने झारखंड सरकार से खोरठा और भोजपुरी में अश्लील गानों पर रोक लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के गाने समाज में नकारात्मक संदेश फैला रहे हैं और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 4 May 2025 06:06 AM
share Share
Follow Us on
अश्लील व भड़काऊ गानों पर रोक की मांग

गिरिडीह। बिरनी के युवा समाजसेवी राजेश कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार को खोरठा और भोजपुरी में अश्लील और भड़काऊ गानों पर रोक लगाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाना चाहिए। वर्तमान समय में इस प्रकार के गाना बजने से समाज में नकारात्मक संदेश पड़ रहा है। राजेश ने कहा कि झारखंड एक विविध और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला राज्य है। स्थानीय भाषाएं जैसे कि खोरठा और भोजपुरी राज्य की संस्कृति और पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इन भाषाओं में गाए जानेवाले गाने राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाते हैं। अश्लील और भड़काऊ सामग्री का समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जो युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकता है और सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।