Elephant s Dead Body Found Near Nepal Border Causes Panic भारत से लगी नेपाल सीमा में मिला हाथी का श‌व, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsElephant s Dead Body Found Near Nepal Border Causes Panic

भारत से लगी नेपाल सीमा में मिला हाथी का श‌व

खटीमा रेंज से लगी नेपाल सीमा में एक हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। हाथी का शव पिपरी रेंज में शुक्लाफाटा नेशनल पार्क बफर जोन में मिला। पोस्टमार्टम की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 3 April 2025 05:19 PM
share Share
Follow Us on
भारत से लगी नेपाल सीमा में मिला हाथी का श‌व

खटीमा। खटीमा रेंज से लगी नेपाल सीमा में हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों देशों के वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। गुरुवार को खटीमा रेंज से लगी नेपाल की सीमा जो पिपरी रेंज में शुक्लाफाटा नेशनल पार्क बफर जोन में आती है, वहां एक हाथी मृत अवस्था में मिला। इससे नेपाल के वन अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हाथी के शव को कब्जे में लेकर डॉक्टरों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। इधर, सूचना पर खटीमा एसडीओ संचिता वर्मा और रेंज अधिकारी खटीमा जीवन चन्द्र उप्रेती स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। हाथी का शव मिलने से खटीमा रेंज में भी हड़कंप मच गया लेकिन घटनास्थल नेपाल होने के कारण खटीमा वन विभाग ने राहत की सांस ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।