सितारगंज व्यापार मंडल ने किया संगठन का विस्तार
सितारगंज में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रदीप गर्ग, जिलानी अंसारी, केसर सिंह और प्रिंस गुप्ता को...

सितारगंज। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सितारगंज ने बुधवार को रामलीला कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। इसमें व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष सुरेश जैन, संरक्षक संजय गोयल और नरेंद्र अग्रवाल की उपस्थिति में संगठन का विस्तार किया गया। व्यापार मंडल सितारगंज के कार्यवाहक अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, महामंत्री मनीष किनरा और कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिंघल ने सर्वसम्मति से प्रदीप गर्ग, जिलानी अंसारी, केसर सिंह और प्रिंस गुप्ता को उपाध्यक्ष, अभिषेक जैन को संगठन मंत्री, शान, यश अरोरा और सोनू को को सचिव मनोनीत किया। साथ ही, व्यापार मंडल ने युवा कार्यकारिणी का भी गठन किया। इसमें संदीप बाबा को अध्यक्ष, शिवम साहू को महामंत्री, वाहिद अली को कोषाध्यक्ष, अंकुर गर्ग, सोनू माटा, और नमन भाटिया को उपाध्यक्ष, शुभम सती, निखिल बड़सीवाल और जतिन अग्रवाल को सचिव मनोनीत किया गया। वहीं, व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मनोनीत पदाधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।