Go Vansh Squad Seizes 7 Kilos of Banned Meat in Daru Village प्रतिबंधित मांस पकड़ा, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsGo Vansh Squad Seizes 7 Kilos of Banned Meat in Daru Village

प्रतिबंधित मांस पकड़ा

किच्छा में गो वंश स्क्वार्ड ने ग्राम दरउ की एक दुकान से 7 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा। दुकानदार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर केस दर्ज किया है। स्क्वार्ड ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरFri, 18 April 2025 11:12 AM
share Share
Follow Us on
प्रतिबंधित मांस पकड़ा

किच्छा। गो वंश स्क्वार्ड ने ग्राम दरउ में एक दुकान से 7 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा। जबकि दुकानदार मौके से फरार हो गया। स्क्वार्ड ने आरोपी को चिन्हित कर केस दर्ज किया है। बीते गुरुवार को गो वंश स्क्वार्ड दरउ चौक पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि ग्राम दरऊ में बिस्मिल कबाब बिरयानी की दुकान पर प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा है। स्क्वार्ड ने स्थानीय पुलिस के साथ मिल कर दुकान पर छापा मार दिया। पुलिस को देखकर दुकानदार फरार हो गया। दुकानदार की पहचान सकलैन उर्फ हसनैन पुत्र अब्दुल वहीद निवासी टाडा छंगा शीशगढ बरेली के रूप में की गई। पुलिस ने मौके से 7 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।