Honor for Satirist Acharya Gendalal Sharma Nirjan at Dr Lakshmi Narayan Kushwaha Memorial Event साहित्य दर्पण संस्था ने आचार्य निर्जन को किया सम्मानित, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsHonor for Satirist Acharya Gendalal Sharma Nirjan at Dr Lakshmi Narayan Kushwaha Memorial Event

साहित्य दर्पण संस्था ने आचार्य निर्जन को किया सम्मानित

खटीमा में साहित्य दर्पण संस्था द्वारा स्व. डॉ. लक्ष्मी नारायण कुशवाहा की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुप्रसिद्ध व्यंगकार आचार्य गेंदालाल शर्मा निर्जन को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ....

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरTue, 15 April 2025 01:34 PM
share Share
Follow Us on
साहित्य दर्पण संस्था ने आचार्य निर्जन को किया सम्मानित

खटीमा। साहित्य दर्पण संस्था काशीपुर के संयोजक स्व. डॉ. लक्ष्मी नारायण कुशवाहा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध व्यंग कार आचार्य गेंदालाल शर्मा निर्जन को सम्मानित किया गया। काशीपुर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में संस्थापक स्व. डा.लक्ष्मी नारायण कुशवाहा के साहित्य के क्षेत्र में किए गए कार्य पर चर्चा की। सम्मानित संस्थापक सदस्य आचार्य निर्जन ने संस्था को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। स्मृति चिन्ह देकर एवं शाल ओढ़कर सम्मानित करने वालों में डॉक्टर पुनीता कुशवाहा, डॉक्टर सुरेंद्र मधुर थे। इस अवसर पर डा. संतोष कुमार, शुभम लोहनी, डा. सुभाष चंद्र कुशवाहा, नवीन बिष्ट, रंजना गुप्ता, सेत कुमार, वेद प्रकाश विद्यार्थी आदि सम्मिलित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।