ISRO s YUVIKA 2025 Three Talented Girls from Khatima Selected Among 350 Students नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) की बेटियां जायेंगी ‘‘इसरो, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsISRO s YUVIKA 2025 Three Talented Girls from Khatima Selected Among 350 Students

नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) की बेटियां जायेंगी ‘‘इसरो

इसरो द्वारा आयोजित ‘युवा विज्ञानी कार्यक्रम- युविका 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। चयनित विद्यार्थियों में खटीमा की तीन बेटियाँ आयरा अल्वी, इशप्रीत कौर और नैन्सी गुप्ता शामिल हैं। इनका...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरTue, 8 April 2025 11:55 AM
share Share
Follow Us on
नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) की बेटियां जायेंगी ‘‘इसरो

खटीमा। इसरो (इण्डियन स्पेस रिसर्च आॅर्गेनाइजेशन) द्वारा आयोजित ‘‘युवा विज्ञानी कार्यक्रम- युविका 2025 के आनलाइन आवेदन 23 मार्च 2025 तक आमंत्रित किये गये थे। जिसमें देशभर के लाखो विद्यार्थियो ने आवेदन किया था। इसरो द्वारा चयनित विद्यार्थियों की सूची सात अप्रैल 2025 को घोषित की गयी। चयनित विद्यार्थियो में विद्यालय की तीन होनहार बेटियों आयरा अल्वी, इशप्रीत कौर एवं नैन्सी गुप्ता ने सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं खटीमा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पूरे भारतवर्ष से 350 विद्यार्थियो का चयन उनकी कक्षा 8 के परीक्षाफल, ऑनलाइन क्विज, साइंस एक्जबीशन, साइंस ओलम्पियाड, खेल-कूद में प्राप्त उपलब्धियों एवं एनसीसी में प्रतिभाग के आधार पर किया जाता है। इन विद्यार्थियों को 2 हफ्ते का ‘‘आवासीय युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम के तहत भारत के विभिन्न इसरो केन्द्र में रखकर जानकारी दी जाती है। ज्ञात हो कि पिछले 2 वर्षो में विद्यालय के 8 विद्यार्थाी इस कार्यक्रम में चयनित हो चुके हैं। प्रबन्धिका सुरेन्दर कौर (हैप्पी मैम), प्रधानाचार्य आरिज अल्वी ने चयनित छात्राओं एवं उनके विज्ञान शिक्षको को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।