ISRO Selects Three Students from Nojge Public School for YUVIKA 2025 Program नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) की बेटियां जायेंगी ‘‘इसरो, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsISRO Selects Three Students from Nojge Public School for YUVIKA 2025 Program

नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) की बेटियां जायेंगी ‘‘इसरो

खटीमा,संवाददाता। इसरो द्वारा 7 अप्रैल को जारी चयनित विद्यार्थियों की सूची में नोजगे पब्लिक स्कूल की तीन छात्राओं के नाम शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियो

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरTue, 8 April 2025 05:35 PM
share Share
Follow Us on
नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) की बेटियां जायेंगी ‘‘इसरो

खटीमा। इसरो की ओर से 7 अप्रैल को जारी चयनित विद्यार्थियों की सूची में नोजगे पब्लिक स्कूल की तीन छात्राओं के नाम शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों में आयरा अल्वी, इशप्रीत कौर एवं नैंसी गुप्ता ने सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं खटीमा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन) द्वारा आयोजित ‘युवा विज्ञानी कार्यक्रम- युविका 2025 के ऑनलाइन आवेदन 23 मार्च तक आमंत्रित किए गए थे। पूरे भारत से 350 विद्यार्थियों का चयन उनकी कक्षा 8 के परीक्षाफल, ऑनलाइन क्विज, साइंस एक्जबीशन, साइंस ओलम्पियाड, खेल-कूद में प्राप्त उपलब्धियों एवं एनसीसी में प्रतिभाग के आधार पर किया जाता है। इन विद्यार्थियों को 2 हफ्ते का ‘आवासीय युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम के तहत भारत के विभिन्न इसरो केंद्र में रखकर जानकारी दी जाती है। ज्ञात हो कि पिछले 2 वर्षों में विद्यालय के 8 विद्यार्थी इस कार्यक्रम में चयनित हो चुके हैं। इस बार चार का चयन किया गया है। प्रबंधक सुरेन्दर कौर (हैप्पी मैम), प्रधानाचार्य आरिज अल्वी ने चयनित छात्राओं एवं उनके विज्ञान शिक्षकों को बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।