गर्मी बढ़ने से ठंडे पेय पदार्थो की बढ़ रही है मांग
रुद्रपुर में गर्मी बढ़ने के साथ ही ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। गन्ने का जूस, शिकंजी, आइसक्रीम, और बेल का जूस शहर में लोकप्रिय हो गए हैं। गन्ने के जूस की कीमत 10-20 रुपये प्रति गिलास है।...
रुद्रपुर, संवाददाता। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में शरीर को ताजगी और ठंडक देने वाले पेय पदार्थो की मांग बढ़ने लगी है। गन्ने का जूस, शिकंजी, आइसक्रीम, बेल का जूस, की डिमांड बढ़ गयी है। शहर के विभिन्न जगहों पर गन्ने के जूस के स्टाल, शिकंजी और आइसक्रीम के स्टाल लगे है। अप्रैल का आधा महीना बीतने के बाद गर्मी बढ़ने के साथ ही गन्ने के जूस की डिमांड भी बढ़ गयी है। शहर में दस, बीस रूपये प्रति गिलास गन्ने के जूस की बिक्री हो रही है। साथ ही साफ सफाई का ख्याल भी रखा जा रहा है। गन्ने के जूस के साथ ही शिकंजी की भी डिमांड बढ़ गयी है। शहर के विभिन्न जगह लगे स्टॉल मे दस, बीस रूपये प्रति गिलास शिकंजी की बिक्री हो रही है। गर्मी बड़ने से आइसक्रीम की मांग भी बड़ गई हैं। दोहपर में गर्मी से परेशान लोग आइसक्रीम का स्टाल पर पहुंच रहे है। वही बच्चे बटर स्कॉच, वेनिला और चोकोबार आइसक्रीम मांग रहे है। वही तरबूज, खरबूज की मांग भी बड़ गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।