Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Advocates Environmental Protection Through Tree Plantation मुख्यमंत्री ने अपनी माता के साथ पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsUttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Advocates Environmental Protection Through Tree Plantation

मुख्यमंत्री ने अपनी माता के साथ पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पहल करते हुए पौधरोपण किया। उन्होंने अपनी माता विशना देवी के साथ मिलकर इस बात का संदेश दिया कि पर्यावरण की रक्षा सभी की जिम्मेदारी है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 10 April 2025 01:34 PM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री ने अपनी माता के साथ पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

खटीमा , संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए गुरुवार को अपने निजी आवास नगला तराई में पौधरोपण किया। उन्होंने अपनी माता विशना देवी के साथ मिलकर पौधा लगा कर यह संदेश दिया कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी है। पौधरोपण के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज जिस प्रकार से पर्यावरण असंतुलन की समस्याएं सामने आ रही हैं, ऐसे में अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना बेहद आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा, "हम सभी को मिलकर पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में कार्य करना होगा। एक पौधा लगाना न सिर्फ प्रकृति से जुड़ने का माध्यम है, बल्कि यह भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में हमारा योगदान है।"

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता विशना देवी ने भी लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में आगे आएं और अपने घर-आंगन में पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने में योगदान दें। लीपैड पर सीएम लोगों से मिले

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीपेड लोहिया हेड में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर दर्जामंत्री अनिल कपूर डब्बू, रमेश जोशी, नन्दन सिंह खडायत, सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम अशोक जोशी, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिष्ट, सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।