10 वीं की छात्रा से दोस्ती कर शर्मनाक हरकत, नैनीताल जिले में गैंगरेप कर 3 नाबालिग लड़के फरार
- आरोप है कि प्रेमी समेत तीन नाबालिग लड़कों ने रेप किया। घटना का पता बुधवार को चला। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर की है।

उत्तराखंड में एक बार फिर शर्मसार घटना सामने आई है। 10 वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग के साथ गैंगरेप करने वाले तीनों लड़के भी नाबालिग हैं।
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हैरान करने वाला मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में सामने आया है। मुखानी थाना क्षेत्र में छात्रा से रेप का मामला सामने आया है।
आरोप है कि प्रेमी समेत तीन नाबालिग लड़कों ने रेप किया। घटना का पता बुधवार को चला। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर की है। क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है।
बुधवार को बेटी किसी लड़के से फोन पर बात करते हुए रो रही थी। पूछने पर उसने बताया कि एक लड़का उसे प्यार करने का झांसा देता था। छह मार्च को लड़के ने उसे मिलने एक बैंक्वेट हाल में बुलाया।
जहां उसके दो और दोस्त मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने जबरन दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी विजय मेहता ने महिला दरोगा को जांच सौंपी गई है।
सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार
नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुबीर कुमार की कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी खनस्यू निवासी उमेद राम उर्फ उमेश चंद्र को दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सजा पर सुनवाई के लिए 21 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। मामला 21 अक्तूबर 2022 को गौनियारो पट्टी पटवारी क्षेत्र में दर्ज किया गया था। पीड़िता के पिता ने बताया था कि 19 अक्तूबर को उनकी दो बेटियां घर पर अकेली थीं। तभी आरोपी उमेद राम अपने साथी के साथ घर में घुस आया और बड़ी बेटी से जबरन दुष्कर्म किया। छोटी बेटी उस समय पानी लेने बाहर गई थी। मामले में जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सुशील कुमार शर्मा ने पैरवी करते हुए आठ गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज कराए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।