कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा झूठी: भट्ट
भारतीय जनता पार्टी के राज्य मंत्री मधु भट्ट ने कांग्रेस की 'संविधान बचाओ यात्रा' को झूठा और दिखावे का बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान से खिलवाड़ किया है और संवैधानिक संस्थाओं...

भारतीय जनता पार्टी की दायित्वधारी राज्य मंत्री मधु भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा झूठी है। कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा केवल दिखावे की यात्रा है।भाजपा श्रीनगर मंडल कार्यालय में मंगलवार को पत्रकार वार्ता करते हुए राज्यमंत्री मधु भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान से खिलवाड़ कर अपना मौलिक अधिकार समझा है। कांग्रेस के कार्यकाल में आपातकाल ,संविधान से छेड़छाड़ की कोशिश, संविधान दिवस का विरोध किया गया।राहुल गांधी ने संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश की है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाये हैं।भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने तो सेना को भी नहीं बक्शा और आर्मी चीफ बिपिन रावत को सड़क का गुंडा तक कह दिया था। नीति आयोग के गठन पर भी उन्होंने सवाल उठाए।राफेल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के बयान को ही बदल दिया बाद में भले ही उनको माफी मांगनी पड़ी थी।शाहबानो केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल डाला। कहा कि कांग्रेस द्वारा धारा 356 का दुरुपयोग,महाभियोग पर आपातकाल मानसिकता, मक्का ब्लास्ट मामले में हाई कोर्ट के निर्णय पर सवाल खड़े करना , राष्ट्रपति का अपमान करना , उपराष्ट्रपति की मिमिक्री कर देश की गरिमा को तार-तार करना, राहुल गांधी द्वारा जुलाई 2013 में अपनी ही यूपीए सरकार के एक अध्यादेश को प्रेस कॉन्फ्रेंस में फाड़ देना आश्चर्य भरा रहा है।कहा कि गांधी परिवार के लिए अलग कानून होने की बात तक कांग्रेस ने कही।कांग्रेस ने तीन तलाक का भी विरोध किया।कांग्रेस हमेशा अल्पसंख्यकों पर राजनीति करती आयी है। कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने 16 बार ,इंदिरा गांधी ने 31 बार और राजीव गांधी ने 11 बार संविधान बदले हैं। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, व्यापार सभा जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी ,दिव्यांशु चमोली आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।