विश्व श्रमिक दिवस का आयोजन किया
विश्व श्रमिक दिवस पर टिहरी गढ़वाल के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने श्रमिकों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जज आलोक राम त्रिपाठी ने श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों, आर्थिक सहायता और श्रम पंजीकरण...

विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल ने केंद्रीय विद्यालय के निर्माणाधीन भवन में कार्य कर रहे श्रमिकों के साथ जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव जज आलोक राम त्रिपाठी के द्वारा श्रमिकों को उनके विधिक अधिकारों, श्रमिकों को श्रम विभाग से मिलने वाली आर्थिक सहायता, असंगठित क्षेत्र के मजदूर के कानूनी अधिकार, श्रम पंजीकरण कार्ड के श्रमिकों के लिए फायदे, श्रम पंजीकरण कार्ड से श्रमिकों को मिलने वाले फायदे, श्रमिकों को श्रम विभाग से मिलने वाले आर्थिक सहायता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। त्रिपाठी ने श्रमिकों को देश में विकास सहयोग देने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित करते हुए कहा गया कि देश के विकास में सबसे बड़ा योगदान श्रमिकों का ही है।
इस अवसर पर रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां ने भी श्रमिकों को संबोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।