Gangotri and Yamunotri Temples Open for Devotees on Akshaya Tritiya श्रद्धालुओं के लिए आज खुलेंगे गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट, Uttarkashi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsGangotri and Yamunotri Temples Open for Devotees on Akshaya Tritiya

श्रद्धालुओं के लिए आज खुलेंगे गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर खोले जाएंगे। गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10:30 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट 11:55 बजे खोले जाएंगे। श्रद्धालु आगामी छह महीनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीTue, 29 April 2025 03:25 PM
share Share
Follow Us on
श्रद्धालुओं के लिए आज खुलेंगे गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10:30 बजे तो यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 11:55 बजे खोले जाएंगे। जिसके बाद यात्राकाल के आगामी छह माह तक देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में ही मां गंगा एवं यमुना के दर्शन कर सकेंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल बताया कि मंगलवार को पूर्वाह्न 11:57 बजे मां गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। जो रात्रि विश्राम भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर में करेगी और बुधवार सुबह 8 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। इसके बाद गंगोत्री धाम में प्रात: नौ बजे से विधिविधान के साथ गंगा पूजन, गंगा सहस्रनाम पाठ एवं विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 10:30 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। दूसरी ओर यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुशील उनियाल ने बताया कि मां यमुना की डोली बुधवार को अक्षय तृतीय पर्व पर अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव से प्रात: 8:38 पर शनिदेव की अगुवाई में खरशाली से रवाना होगी और 10 बजे यमुनोत्री धाम पहुंचेगी। जहां पूजा-अर्चना एवं हवन करने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रोहिणी नक्षत्र शुभ योग पर पूर्वाह्न 11: 55 पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।