BJP Plans Grand Celebration for 300th Birth Anniversary of Ahilyabai Holkar Across India अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsBJP Plans Grand Celebration for 300th Birth Anniversary of Ahilyabai Holkar Across India

अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी

भारतीय जनता पार्टी की एनफील्ड लॉन में सोमवार को हुई बैठक में अहित्याबाई होल्कर की तीन सौंवी जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरMon, 19 May 2025 05:17 PM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी

भारतीय जनता पार्टी की एनफील्ड लॉन में सोमवार को हुई बैठक में अहित्याबाई होल्कर की जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 300 वीं जयंती को देशभर में प्रमुखता से मनाए जाने का कार्यक्रम पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जारी किया गया है। कार्यक्रम जिला संयोजक अमित डबराल ने बताया कि पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ से लेकर के सोमनाथ तक कई मंदिरों का जिर्णोद्धार कराया। प्राचीनता और आधुनिकता का जो संगम उनके जीवन में था, आज देश उसे आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है। कहा कि वीरता और मूल्यों की रानी देवी पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होल्कर ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ-साथ गरीब, दलित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए जो नीतियां बनाई हैं वह आदर्श और प्रेरणादाई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाएं इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ते हुए ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी 21 मई से 31 मई के बीच देश के सभी जिलों में वृहद स्तर पर अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने बताया कि शहरी, ग्रामीण, स्थानीय निकाय, गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक संगठनों, महिला संगठनों को कार्यक्रम आयोजित करने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रमों के तहत बैठक, गोष्ठी, शोभायात्रा, महिला सशक्तिकरण के लिए दौड़, कॉलेज, विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दौरान सहसंयोजक कृष्णा तोमर, संजय तोमर, नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, संतोष रावत, विनोद कश्यप, मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग, अनुज गुलेरिया आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।