गोर्खाली सुधार सभा ने मेधावी-छात्र-छात्राओं को बांटी छात्रवृत्ति
- गोर्खाली सुधार सभा की तेलपुरा शखा का वार्षिक अधिवेशन संपन्न अधिवेशन संपन्न सेलाकुई, संवाददाता। गोर्खाली सुधार सभा की तेलपुरा शाखाका वार्षिक अधिवेश

गोर्खाली सुधार सभा की तेलपुरा शाखा का वार्षिक अधिवेशन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं। अधिवेशन में सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा आदि ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद कोषाध्यक्ष भावेश्वर शर्मा ने शाखा के विगत वर्ष के कार्यों और आय-व्यय का लेखा जोखा का ब्योरा प्रस्तुत किया। केंद्रीय पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा के कार्यों, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के विषय में विस्तार से अवगत कराया। तत्पश्चात केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने छात्र समीक्षा थापा, प्रतीक गुरुंग, विभुषा खनाल, नंदिनी बुराथोकी को छात्रवृत्ति प्रदान की।
इस दौरान उन्होंने शाखा के कार्यों एवं सहयोग की सराहना की। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की आशा व्यक्त की। अंत में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनका उपस्थित लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। मंच संचालन मोहन थापा ने किया। इस अवसर पर शाखा के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह थापा, राम सिंह बुड़ाथोकी, जेबी राना, नारायण सिंह थापा, अमित क्षेत्री, मीना शर्मा,भरत सिंह थापा, दिल बहादुर क्षेत्री, भविष्य शर्मा एवं शाखा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।