Renault budget-friendly hatchback Kwid MY24 available with 1 lakh discount फौरन लपक लें मौका! इस कार का पुराना स्टॉक खाली करने को कंपनी ने दी ₹1 लाख की छूट, MY25 मॉडल पर भी डिस्काउंट, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Renault budget-friendly hatchback Kwid MY24 available with 1 lakh discount

फौरन लपक लें मौका! इस कार का पुराना स्टॉक खाली करने को कंपनी ने दी ₹1 लाख की छूट, MY25 मॉडल पर भी डिस्काउंट

कार निर्माता कंपनी रेनो अपनी बजट-फ्रेंडली कार क्विड का पुराना स्टॉक निकालने के चक्कर में बंपर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी क्विड के MY24 मॉडल पर पूरे 1 लाख रुपये की छूट दे रही है। इतना ही नहीं, क्विड के MY25 मॉडल पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 7 May 2025 04:37 PM
share Share
Follow Us on
फौरन लपक लें मौका! इस कार का पुराना स्टॉक खाली करने को कंपनी ने दी ₹1 लाख की छूट, MY25 मॉडल पर भी डिस्काउंट

अगर आप मई 2025 में नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो रेनो (Renault) के जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। जी हां, क्योंकि रेनो इंडिया (Renault India) ने ट्राइबर (Triber), काइगर (Kiger) और क्विड (Kwid) जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर 1 लाख तक की छूट की घोषणा की है। ये छूट सीमित समय के लिए लागू है। आज हम यहां आपको क्विड पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार पर आई ₹1 लाख की छूट, अभी ₹6.14 लाख से कम लगेंगे

रेनो क्विड MY24 (Renault Kwid MY24) पर बचत

रेनो क्विड (Renault Kwid) के MY24 मॉडल पर पूरी 1 लाख की छूट मिल रही है, जिसमें 50,000 का कैश डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा कंपनी इस मॉडल पर 40,000 एक्सचेंज बोनस और 10,000 का कॉरपोरेट छूट भी ऑफर कर रही है।

रेनो क्विड MY25 (Renault Kwid MY25) पर डिस्काउंट

रेनो क्विड MY25 (Renault Kwid MY25) पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो 2025 मॉडल पर कंपनी मात्र 35,000 का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें 10,000 का कैश डिस्काउंट शामिल है। वहीं, कंपनी इस मॉडल पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है।

ग्रामीण स्कीम और लॉयल्टी बोनस

रेनो (Renault) ने किसानों और पंचायत अधिकारियों के लिए 4,000 तक की अतिरिक्त ग्रामीण छूट की भी पेशकश की है। इसके अलावा मौजूदा रेनो (Renault) ग्राहकों को लॉयल्टी और एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:सीधे ₹1 लाख की बचत! ₹6.14 लाख की इस भौकाली SUV पर फिर नहीं मिलेगा ऐसा ऑफर

ऑफर कब तक है वैलिड?

ये सभी छूटें 31 मई 2025 तक वैलिड हैं। लेकिन, ध्यान रखें कि ऑफर वैरिएंट, शहर और डीलर के स्टॉक पर भी निर्भर करता है। इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय डीलर से पुष्टि जरूर करें। अगर आप सीमित बजट में एक भरोसेमंद और फीचर्स से भरपूर कार ढूंढ रहे हैं, तो रेनो क्विड (Renault Kwid) की यह डील आपके लिए सुनहरा मौका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।