7-Seater Renault Triber get 1 lakh discount in May 2025, check all details महाबचत ऑफर! देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार पर आई ₹1 लाख की छूट, अभी ₹6.14 लाख से भी कम लगेंगे, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़7-Seater Renault Triber get 1 lakh discount in May 2025, check all details

महाबचत ऑफर! देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार पर आई ₹1 लाख की छूट, अभी ₹6.14 लाख से भी कम लगेंगे

मई 2025 में रेनो अपनी 7-सीटर कार ट्राइबर पर धमाकेदार छूट दे रही है। कंपनी देश की सबसे सस्ती ट्राइबर (Triber) कार पर 1 लाख की सीधी छूट दे रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 7 May 2025 03:47 PM
share Share
Follow Us on
महाबचत ऑफर! देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार पर आई ₹1 लाख की छूट, अभी ₹6.14 लाख से भी कम लगेंगे
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

अगर आप मई 2025 में एक नई 7-सीटर कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। जी हां, क्योंकि रेनो (Renault) की ओर से मई 2025 में ग्राहकों को एक जबरदस्त ऑफर दिया जा रहा है। अभी रेनो इंडिया (Renault India) अपनी 7-सीटर ट्राइबर (Triber) पर 1 लाख तक की छूट दे रही है। ये छूट सीमित समय के लिए और खास स्टॉक पर ही लागू है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति के शोरूम पर धड़ल्ले से बिकने वाली इस SUV पर आया ₹83000 का डिस्काउंट

2025 रेनो ट्राइबर पर (Triber MY25) पर डिस्काउंट

रेनो ट्राइबर (Renault Triber MY25) के 2025 मॉडल इयर पर कंपनी बंपर डिस्काउंट दे रही है। रेनो इस मॉडल पर कुल 60,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इसमें 25,000 का कैश डिस्काउंट और 35,000 का एक्सचेंज एंड कॉर्पोरेट बोनस शामिल हैं।

2024 रेनो ट्राइबर (Triber MY24) पर 1 लाख का डिस्काउंट

रेनो ट्राइबर के (Triber MY24) 2024 मॉडल इयर पर 1 लाख का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। कंपनी इसके 2024 मॉडल पर (MY24) 50,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, 50,000 का एक्सचेंज एंड कॉर्पोरेट बोनस दे रही हैं। कुल मिलाकर कंपनी इस मॉडल पर 1,00,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे रही है।

ग्रामीण स्कीम और लॉयल्टी बोनस

रेनो (Renault) ने किसानों और पंचायत अधिकारियों के लिए 4,000 तक की अतिरिक्त ग्रामीण छूट की भी पेशकश की है। इसके अलावा मौजूदा रेनो (Renault) ग्राहकों को लॉयल्टी और एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिहाज से इस कार में ड्यूल एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ इलेक्ट्रॅनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) और हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम स्टैंडर्ड दिए गए हैं। वहीं, कार के टॉप वैरिएंट में 4 एयरबैग दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:कंपनी के स्टॉक में बच गईं 2024 में तैयार स्विफ्ट, अब दे रही बड़ा डिस्काउंट

रेनो ट्राइबर की प्राइस

रेनो ट्राइबर की कीमत 6.15 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 8.97 लाख रुपये है। ट्राइबर 10 वैरिएंट में उपलब्ध है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।