2025 Benelli TRK 502 and TRK 502X Launched in India, check all details भारत में तहलका मचाने आई ये 2 नई एडवेंचर बाइक, कंपनी ने दिए कई गजब फीचर्स; इतनी है कीमत, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़2025 Benelli TRK 502 and TRK 502X Launched in India, check all details

भारत में तहलका मचाने आई ये 2 नई एडवेंचर बाइक, कंपनी ने दिए कई गजब फीचर्स; इतनी है कीमत

भारतीय बाजार में 2025 बेनेली TRK 502 और बेनेली TRK 502X लॉन्च हो गई है। अब ये बाइक पहले से और भी दमदार हो गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 7 May 2025 02:28 PM
share Share
Follow Us on
भारत में तहलका मचाने आई ये 2 नई एडवेंचर बाइक, कंपनी ने दिए कई गजब फीचर्स; इतनी है कीमत

अगर आप लॉन्ग ड्राइव के शौकीन हैं या आपको ऑफ-रोडिंग पसंद है, तो बेनेली (Benelli) की नई 2025 TRK सीरीज आपके लिए शानदार विकल्प बन सकती है। जी हां, क्योंकि बेनेली ने TRK 502 (Benelli TRK 502) और बेनेली TRK 502X (Benelli TRK 502X) को अब भारत में नए फीचर्स और नई तकनीक के साथ पेश किया है। हालांकि, इसको थोड़ी ज्यादा कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति के शोरूम पर धड़ल्ले से बिकने वाली इस SUV पर आया ₹83000 का डिस्काउंट

कीमत में कितना बदलाव आया है?

बेनेली TRK 502 की नई कीमत 6.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, TRK 502X की नई कीमत 6.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके अलावा TRK 502X (नया यलो कलर) की प्राइस 6.85 लाख रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। पहले के मुकाबले दोनों मॉडल अब 35,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं।

इस बार क्या है नया?

हीटेड सीट और ग्रिप्स

अब सर्द मौसम में राइडिंग और भी आरामदायक होगी, क्योंकि दोनों बाइक्स में हीटेड सीट्स और हैंडल ग्रिप्स दिए गए हैं, जो आमतौर पर इस सेगमेंट में नहीं मिलते हैं।

नई TFT स्क्रीन

पुरानी LCD डिस्प्ले को हटाकर अब एक 5-इंच की फुल-कलर TFT स्क्रीन दी गई है। यह ब्लूटूथ और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को भी सपोर्ट करती है।

TPMS (Tyre Pressure Monitoring System)

अब आपको टायर प्रेशर की जानकारी भी स्क्रीन पर मिलती रहेगी, जिससे सफर और भी सुरक्षित हो जाता है।

हाई-लेवल हार्डवेयर अपडेट

नई स्विंगआर्म डिजाइन: जिससे बाइक अब हल्की और फुर्तीली महसूस होगी।

ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स (TRK 502X): अब टायर पंचर की चिंता कम, क्योंकि पंचर रिपेयर आसान हो गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव?

दोनों बाइक्स में पावरफुल इंजन बरकरार है। इसमें 500cc पार्लेल -ट्विन लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 46.9 bhp की पावर और 46Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ये 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। इसमें 20 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है, जो लंबी राइड्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

पहिए और सस्पेंशन

बेनेली TRK 502 में 17-17 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। वहीं, TRK 502X में 19-17 इंच के स्पोक व्हील्स (अब ट्यूबलेस) मिलते हैं। इसमें अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। इसके ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें डुअल डिस्क (फ्रंट) और सिंगल डिस्क (रियर) के साथ डुअल चैनल ABS मिलता है।

नया येलो कलर

बेनेली TRK 502X अब एक नए यलो पेंट स्कीम में भी उपलब्ध है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।

ये भी पढ़ें:मारुति के शोरूम पर धड़ल्ले से बिकने वाली इस SUV पर आया ₹83000 का डिस्काउंट

क्यों खरीदें ये बाइक?

ये बाइक लंबी दूरी की यात्राओं और एडवेंचर राइडिंग के लिए परफेक्ट है। इसमें हाई-एंड फीचर्स हैं, जो आमतौर पर इस रेंज में नहीं मिलते। ये मजबूत और दमदार लुक्स के साथ प्रैक्टिकल डिजाइन के साथ आता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।