सीधे ₹1 लाख की बचत! ₹6.14 लाख की इस भौकाली SUV पर फिर नहीं मिलेगा ऐसा ऑफर, मौका चूकने वाले पछताएंगे
रेनो की काइगर एसयूवी पर मई 2025 के महीने में सीधे 1 लाख की छूट मिल रही है। इस एसयूवी की कीमत 6.14 लाख रुपये से शुूरू होती है। अगर आप इसे लेने की सोच रहे हैं, तो अभी फटाफट सस्ते में बुक कर सकते हैं।

अगर आप मई 2025 में नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो रेनो (Renault) की ओर से आई यह जबरदस्त ऑफर आपके लिए खुशखबरी है। जी हां, क्योंकि रेनो इंडिया (Renault India) ने काइगर (Kiger) जैसे लोकप्रिय मॉडल पर 1 लाख तक की छूट की घोषणा की है। ये छूट सीमित समय के लिए और खास स्टॉक पर ही लागू हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
रेनो काइगर MY24 (Renault Kiger) पर बंपर ऑफर
अगर आप रेनो काइगर SUV (Renault Kiger) के 2024 मॉडल (MY24) को खरीदते हैं, तो आपको कुल 1 लाख तक की छूट मिल सकती है। कंपनी इस मॉडल पर 50,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। वहीं, इसके अलावा 40,000 का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
रेनो काइगर MY25 (Renault Kiger MY25) पर बंपर ऑफर
अगर आप रेनो काइगर SUV (Renault Kiger) के 2025 मॉडल (MY25) को खरीदते हैं, तो इसके 2025 मॉडल (MY25) पर ये ऑफर लाभ थोड़ा कम होकर 60,000 तक हो जाता है, जिसमें कैश और एक्सचेंज दोनों पर 25,000-25,000 का ऑफर और 10,000 का कॉरपोरेट बोनस शामिल है।
ग्रामीण स्कीम और लॉयल्टी बोनस
रेनो (Renault) ने किसानों और पंचायत अधिकारियों के लिए 4,000 तक की अतिरिक्त ग्रामीण छूट की भी पेशकश की है। इसके अलावा, मौजूदा रेनो (Renault) ग्राहकों को लॉयल्टी और एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।
ऑफर कब तक है वैलिड?
ये सभी छूटें 31 मई 2025 तक वैलिड हैं। लेकिन ध्यान रखें कि ऑफर वैरिएंट, शहर और डीलर के स्टॉक पर निर्भर करता है। इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय डीलर से पुष्टि जरूर करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।