bihar weather heat will increased in bihar yellow alert for five days Bihar Weather: बिहार में अब जलती-चुभती गर्मी, 7 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; 5 दिनों का येलो अलर्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar Newsbihar weather heat will increased in bihar yellow alert for five days

Bihar Weather: बिहार में अब जलती-चुभती गर्मी, 7 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; 5 दिनों का येलो अलर्ट

Bihar Weather: बिहार के अधिकतर जिलों में गर्म एवं शुष्क पछुआ हवा बहेगी। पटना सहित लगभग सभी जिलों में दिन व रात के तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 10 से 16 मई तक अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटनाThu, 8 May 2025 08:16 AM
share Share
Follow Us on
Bihar Weather: बिहार में अब जलती-चुभती गर्मी, 7 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; 5 दिनों का येलो अलर्ट

Bihar Weather: बिहार के मौसम में तेजी से बदलाव आया है। पुरवा की वजह से पछुआ अब प्रभाव बढ़ाने लगा है, जिससे गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार से वातावरण में नमी की मात्रा में कमी आएगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। पटना एवं आसपास में अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होने के कारण लोगों को गर्मी परेशान करेगी। राज्य में दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री तक वृद्धि के आसार हैं। बुधवार को 30 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मध्य भारत और समीपवर्ती ओडिशा क्षेत्र में एक चक्रवातीय परिसंचरण की स्थिति है। पछुआ हवाओं का प्रभाव बढ़ने से तापमान में बढ़ोतरी का ट्रेंड दिखेगा। बिहार के अधिकतर जिलों में गर्म एवं शुष्क पछुआ हवा बहेगी। पटना सहित लगभग सभी जिलों में दिन व रात के तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 10 से 16 मई तक अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कहीं-कहीं तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें:बिहार में स्कूली छात्र से मारपीट के बाद कमरे में कुकर्म, 2 नाबालिगों पर इल्जाम
ये भी पढ़ें:एकजुट रहें, जनता के पास जाएं; CM नीतीश ने NDA के नेताओं को सौंपा टास्क

नौ से 13 मई तक उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्व भागों में उष्ण एवं शुष्क दिवस रहने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कुछ भागों में हल्की वर्षा के आंकड़े जारी किए गए। इनमें बिहारशरीफ में 7.0 मिमी, बेगूसराय में 2.0 मिमी, शेखपुरा में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान बुधवार को सामान्य से 4.2 डिग्री की वृद्धि के साथ 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 38.8 डिग्री के साथ डेहरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना व आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। सुपौल में 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।

ये भी पढ़ें:बिहार में मॉकड्रिल के बाद अब DM को 12 बिंदुओं पर देनी होगी रिपोर्ट, होगी समीक्षा