शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
विकासनगर। थाना सहसपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामना आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सहसपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामना आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर दी है। बताया कि उसकी बेटी नाबालिग थी। जिसे साहिल पुत्र कासिम निवासी आसान पुल फतेहपुर ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। लेकिन अब जब उसकी बेटी बालिग हो गई है। वह शादी से इनकार कर रहा है। दूसरे से विवाह कर रहा है। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।