Rising Temperatures in Pahadwadun April Heat Peaks at 36 C विकासनगर में 36 डिग्री रहा तापमान, गर्मी से लोग बेहाल, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsRising Temperatures in Pahadwadun April Heat Peaks at 36 C

विकासनगर में 36 डिग्री रहा तापमान, गर्मी से लोग बेहाल

विकासनगर, संवाददाता।अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में तेज धूप निकलने से पछुवादून के विभिन्न इलाकों में गर्मी बढ़ रही है। मंगलवार को अधिकतम

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरTue, 22 April 2025 03:59 PM
share Share
Follow Us on
विकासनगर में 36 डिग्री रहा तापमान, गर्मी से लोग बेहाल

अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में तेज धूप निकलने से पछुवादून के विभिन्न इलाकों में गर्मी बढ़ रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर की तल्ख धूप से राहगीरों को मुश्किल हो रही थी। बाहर निकलते वक्त लोग अपने सिर को ढककर चल रहे थे। गर्मी का कहर जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने पर घर वापस आने वाले बच्चे गर्मी से परेशान नजर आ रहे थे। तेज धूप के चलते उनका गला सूख रहा था और बार-बार अपनी बोतल निकालकर पानी पी रहे थे। अभिभावकों के साथ दुपहिया वाहन पर आने वाले बच्चों को जहां सीधे धूप का सामना करना पड़ रहा था तो स्कूल बस-कार में बैठे बच्चे वाहन के अंदर की गर्मी से परेशान नजर आ रहे थे।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। तेज धूप की वजह से दोपहर में सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी। बाजारों में गन्ने के जूस, नींबू पानी, बेल का शर्बत आदि की दुकानों पर शीतल पेय पीकर लोग गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते नजर आए। मौसम साफ रहने से खेतों में कटाई मंडाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा था। किसान अपनी फसल को घर पहुंचाने की जुगत में लगे रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।