Panchang Today: 18 अप्रैल 2025 का पंचांग, जानें शुक्रवार के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त
- Panchang Today : हिन्दू पंचांग का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। पंचांग शब्द का अर्थ है , पांच अंगो वाला। पंचांग में समय गणना के पांच अंग हैं- वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। आइए जानते हैं आज के शुभ, अशुभ मुहूर्त…

Aaj Ka Panchang 18 April 2025: पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 18 अप्रैल, शुक्रवार, शक संवत्: 28 चैत्र (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 05 वैशाख मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 19 शव्वाल 1446, विक्रमी संवत्: वैशाख कृष्ण पंचमी सायं 05.08 बजे तक पश्चात षष्ठी तिथि, परिघ योग रात्रि 01.03 बजे तक, तैतिल करण, चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रातः 08.21 बजे तक उपरांत धनु राशि में।
सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। वसंत ऋतु। प्रातः 10.30 से दोपहर 12 बजे तक राहुकालम्। गण्डमूल विचार।
सूर्योदय- 05:53 ए एम
सूर्यास्त- 06:49 पी एम
चन्द्रोदय- 11:52 पी एम
चन्द्रास्त- 09:01 ए एम
आज के शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त- 04:24 ए एम से 05:08 ए एम
प्रातः सन्ध्या- 04:46 ए एम से 05:53 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:55 ए एम से 12:46 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:30 पी एम से 03:22 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 06:47 पी एम से 07:10 पी एम
आज के अशुभ मुहूर्त-
राहुकाल- 10:44 ए एम से 12:21 पी एम
यमगण्ड- 03:35 पी एम से 05:12 पी एम
गुलिक काल- 07:30 ए एम से 09:07 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:28 ए एम से 09:20 ए एम
वर्ज्य- 05:01 पी एम से 06:45 पी एम