Aaj Ka Rashifal 18 April 2025 aries to pisces bhavishyafal horoscope today daily Future predictions Aaj ka rashifal: 18 अप्रैल 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 18 April 2025 aries to pisces bhavishyafal horoscope today daily Future predictions

Aaj ka rashifal: 18 अप्रैल 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

  • Today Horoscope 18 April 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 18 अप्रैल 2025 को शुक्रवार है। आइए जानते हैं, 18 अप्रैल का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 18 April 2025 05:03 AM
share Share
Follow Us on
Aaj ka rashifal: 18 अप्रैल 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में सूर्य। वृष राशि में गुरु। कर्क राशि में मंगल। केतु कन्या राशि में। सूर्योदय के समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे फिर धनु राशि में जाएंगे। बुध, शुक्र, शनि, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें:घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 वास्तु उपाय

वृषभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- शत्रु परास्त होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृहकलह के भी योग हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुबान पर नियंत्रण रखें। किसी भी तरह का आर्थिक जोखिम न लें। बाकी स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:अंकराशि: 18 अप्रैल 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल

मकर राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!