Gemini Horoscope today Mithun Rashi Ka Rashifal 18 April 2025 Daily future prediction मिथुन राशिफल 18 अप्रैल : मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 18 अप्रैल का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Gemini Horoscope today Mithun Rashi Ka Rashifal 18 April 2025 Daily future prediction

मिथुन राशिफल 18 अप्रैल : मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 18 अप्रैल का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

  • Gemini Horoscope Today mithun rashi rashifal : मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशी है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयThu, 17 April 2025 11:24 PM
share Share
Follow Us on
मिथुन राशिफल 18 अप्रैल : मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 18 अप्रैल का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Gemini Horoscope Today Mithun rashi rashifal 18 April 2025, मिथुन राशिफल: मिथुन राशि वालों में ऊर्जा और उत्साह भरपूर होगा। सामााजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें और करियर ग्रोथ के नए अवसरों पर नजर रखें।

लव राशिफल : लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। रिलेशनशिप में इगो इश्यूज के कारण डिस्टर्बेंस बढ़ेगी। रिलेशनशिप की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। कुछ जातकों के रिलेशनशिप को पैरेंट्स का सपोर्ट मिलेगा। सिंगल जातकों की किसी खास से मुलाकात होगी। कुछ जातकों की एक्स-पार्टनर से मुलाकात संभव है, लेकिन मैरिड लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

करियर राशिफल : ऑफिस में नए कार्य की जिम्मेदारी के लिए कॉन्फिडेंट रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों को समझदारी से हैंडल करें। ऑफिस मीटिंग में इनोवेटिव आइडियाज के साथ शामिल हों। कुछ लोगों को ऑफिस में एकस्ट्रा टाइम काम करना पड़ सकता है। जॉब के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। क्लाइंट के ऑफिस विजिट करना पड़ सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। शाम तक पार्टनरशिप के साथ नई बिजनेस डील मिल सकती है।

आर्थिक राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छा रहेगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें। जोखिम भरे बिजनेस में निवेश करने से पहले अच्छे रिसर्च कर लें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। वरना धन हानि हो सकता है। कुछ जातकों को लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए नई जगहों से आसानी से फंड मिल जाएगा।

स्वास्थ्य राशिफल : स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान दें। मेंटल हेल्थ और इमोशनल हेल्थ का ख्याल रखें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। सेल्फकेयर एक्टिविटी में शामिल हों। प्रकृति के साथ कुछ पल बिताएं। सैर पर जाएं। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। ऑयली और स्पाइसी फूड के सेवन से परहेज करें। इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ अच्छी रहेगी।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 18 अप्रैल : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 18 अप्रैल का दिन?
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!