Aaj Ka Rashifal horoscope Today 10 April 2025 future predictions aries to pisces Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा 10 अप्रैल का दिन? पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal horoscope Today 10 April 2025 future predictions aries to pisces

Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा 10 अप्रैल का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

  • Horoscope 10 April 2025 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 10 अप्रैल को गुरुवार है। आइए जानते हैं, 10 अप्रैल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय, गोरखपुरThu, 10 April 2025 05:31 AM
share Share
Follow Us on
Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा 10 अप्रैल का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal Horoscope Today, ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल कर्क राशि में। चंद्रमा सिंह राशि में। केतु कन्या राशि में। सूर्य, बुध, शनि, शुक्र, और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

Rashifal, राशिफल-

मेष राशि- महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान में दूरी रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। कलह से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। एक व्यावसायिक ऊर्जा में आप में बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा और प्रेम, संतान भी मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ और व्यापार भी अच्छा होगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। समाज में सराहे जाएंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति थोड़ी सी मानसिक रूप से बहुत अच्छी नहीं। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता भी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक ठाक। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। एक शुभ संकेत दिख रहा है। प्रेम संतान व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य प्रेम व्यापार अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक ठाक। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम संतान का साथ। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक चल रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

ये भी पढ़ें:सूर्य गोचर से इन राशियों को होगा लाभ, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल