मेष राशिफल 4 अप्रैल : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 4 अप्रैल का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल
- Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope 4 April 2025 : राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है।

Aries Horoscope Today 4 April 2025, मेष राशिफल : आज पार्टनर संग लव लाइफ के सुहाने पलों को एंजॉय करें। ऑफिस की चुनौतियों से हार न मानें। आज आपको कार्यों के प्रति कमिटमेंट के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में भी दिन अच्छा रहने वाला है।
लव राशिफल : आज पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। प्रेमी के साथ रोमांटिक डिनर का भी प्लान बना सकते हैं। इससे साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। पास्ट की बातों को ज्यादा डिस्कस न करें। रिश्तों में बहस से बचें। लव लाइफ की दिक्कतों को सुलझाने का प्रयास करें और खुश रहें। आज मेष राशि के सिंगल जातकों की नए प्यार से मुलाकात होने के चांसेस ज्यादा है। फीमेल्स को सहकर्मियों या क्लॉसमेट से प्रपोजल मिल सकता है।
करियर राशिफल : ऑफिस में कोई बड़ा बयान देते समय सतर्क रहें। आज आपकी बातों से सहकर्मियों को ठेस पहुंच सकता है। आपको टीम असाइनमेंट के लिए जिम्मेदार होना होगा। क्लाइंट परफॉर्मेंस को लेकर नाखुश नजर आ सकते हैं। कुछ कार्य चैलेंजिंग होंगे, लेकिन डेडलाइन आने तक निरंतर प्रयास करते रहें। बिजनेसमेन को दोपहर से पहले कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। दोपहर के बाद का समय अच्छा रहेगा। लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आएंगे।
आर्थिक राशिफल : आज का दिन बजट की समीक्षा और खर्च करने आदतों पर ध्यान देने की अच्छा है। फालतू के खर्च पर कंट्रोल रखें। पैसे बचाएं। आज सोच-समझकर किए गए निवेशों से लॉन्ग टर्म में फायदा होगा, लेकिन जल्दबाजी में पैसे खर्च करने से बचें। अगर आपको किसी पर विश्वास नहीं है, तो पैसे उधार न दें। विस्तार से चीजों के बारे में जानने और समझने की स्किल आर्थिक फैसले लेने में आपकी मदद करेगी। आर्थिक स्थिति में सुदृढ़ होगी।
स्वास्थ्य राशिफल : आज लाइफ में संतुलन बनाए रखें। अपनी फिजिकल और मेंटन हेल्थ दोनों पर ध्यान दें। रेगुलर एक्सरसाइज करें। हेल्दी डाइट लें। माइंडफुलनेस एक्टिविटी में शामिल हों। स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ध्यान दें। रोजाना योग व मेडिटेशन करें। इससे आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी रहेगी। बॉडी को हाइड्रेटेड रखें और एनर्जी लेवल को मेंटन करें।
डॉ. जे.एन.पाण्डेय
वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)