Guru Margi: 119 दिन बाद गुरु हो रहे मार्गी, 4 फरवरी से इन 5 राशियों को होगा लाभ
- Jupiter Direct in Taurus Horoscope 2025: गुरु फरवरी में वृषभ राशि में वक्री से मार्गी अवस्था में आएंगे। गुरु के मार्गी होने से कुछ राशियों को लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। जानें किन राशियों को होगा लाभ-

Guru Margi 2025 Horoscope: देवगुरु बृहस्पति 4 फरवरी को वृषभ राशि में वक्री से मार्गी होंगे। गुरु की मार्गी चाल मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालेगी। गुरु की सीधी चाल से कुछ राशि वालों को आर्थिक, व्यावसायिक व शारीरिक रूप से लाभ मिलेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु 04 फरवरी 2025 को दोपहर 03 बजकर 09 मिनट पर मार्गी होंगे, जबकि गुरु 09 अक्तूबर 2024 को वक्री हुए थे। ज्योतिष गणना के अनुसार, गुरु करीब 119 दिन बाद वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। जानें गुरु ग्रह की मार्गी चाल किन राशियों के जीवन में लाएगी सकारात्मक बदलाव-
1. मेष राशि- गुरु मेष राशि के धन भाव यानी द्वितीय भाव में मार्गी होंगे। गुरु के मार्गी होने से आपकी धन की स्थिति में सुधार होगा। धन संबंधी मसले हल हो जाएंगे। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। संपत्ति से जुड़ा मामला भी सुलझ सकता है। व्यापारिक रूप से उन्नति करेंगे। अपनों का साथ मिलेगा।
2. वृषभ राशि- गुरु वृषभ राशि में मार्गी होंगे। गुरु के मार्गी होने से वृषभ राशि वालों को जीवनसाथी का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा।
3. कन्या राशि- कन्या राशि के धर्म भाव में गुरु मार्गी होंगे। गुरु के शुभ प्रभाव से आपके लंबित कार्य पूर्ण होंगे। धन का आगमन होगा। नौकरी पेशा में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा।
4. धनु राशि- धनु राशि के जीवन में गुरु का शुभ प्रभाव कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा पाएंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। वैवाहिक जीवन में पहले से बेहतर होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है।
5. मीन राशि- मार्गी गुरु मीन राशि वालों को शुभ फलों की प्रदान करेंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। रहन-सहन में बदलाव होगा। परिवार में उत्सव सा माहौल रहेगा। आर्थिक तरक्की मिलने की संभावना है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।