Sagittarius Horoscope today 7 April 2025 dhanu rashifal daily future predictions धनु राशिफल 7 अप्रैल : धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Sagittarius Horoscope today 7 April 2025 dhanu rashifal daily future predictions

धनु राशिफल 7 अप्रैल : धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

  • Sagittarius Horoscope Rashifal 7 April 2025 Future Predictions: राशि चक्र की यह 9वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयMon, 7 April 2025 05:55 AM
share Share
Follow Us on
धनु राशिफल 7 अप्रैल : धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Sagittarius Daily Horoscope, धनु राशिफल 7 अप्रैल 2025: प्रेम संबंधों को सकारात्मक और संतुलित बनाए रखें। बेहतरीन परिणाम पाने के लिए काम पर ध्यान दें। आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्यार में अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। अपने करियर में चुनौतियों पर काबू पाकर बेहतरीन परिणाम पाएं। हालांकि आज स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

लव राशिफल- आज आपकी लव लाइफ मजेदार और रोमांचक रहेगी क्योंकि कुछ सिंगल जातकों की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। रिलेशनशिप वालों के जीवन में खुशियां आएंगी।। कुछ महिलाएं इस सप्ताह के अंत में अपने प्रेमी के साथ छुट्टी मनाने का प्लान बना सकती हैं। अपने रवैये से प्रेमी को निराश न होने दें। निजी मामलों को संभालते समय आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आज आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शादी की बात भी पक्की हो सकती है।

करियर राशिफल- प्रोडेक्टिव रहेंगे और आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए नए विकल्प तलाशने के अवसर मिलेंगे। टीम मीटिंग में नए-नए तरीके अपनाएं और आपके सुझावों को पसंद किया जाएगा। दिन का दूसरा भाग जॉब इंटरव्यू के लिए अच्छा है तो आप जॉब पोर्टल पर अपना प्रोफाइल अपडेट कर लें। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें सफला मिलेगी। व्यवसायियों के लिए दिन का दूसरा भाग अच्छा रहेगा।

आर्थिक राशिफल- आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दिन का दूसरे भाग वाहन खरीदने के लिए शुभ है। भाई-बहन या किसी मित्र की आर्थिक मदद भी कर सकते हैं। आंखें मूंदकर निवेश न करें। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। व्यापारियों के लिए दिन का दूसरे भाग अच्छा रहेगा। व्यापारियों को व्यापार को बढ़ाने के लिए धन भी प्राप्त होगा।

स्वास्थ्य राशिफल- कुछ महिलाओं को दिन के दूसरे भाग में हाई बीपी की समस्या हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। अधिक तेल और चिकनाई वाले भोजन से बचें। साधारण डाइट लें। डाइट में प्रोटीन, पोषक तत्व, विटामिन और आवश्यक कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजों को शामिल करें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:कुंभ राशिफल 7 अप्रैल : कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 7 अप्रैल का दिन?