मिथुन राशिफल 26 मार्च 2025: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 26 मार्च का दिन?
- Gemini Horoscope Today mithun rashi rashifal: मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है।

Gemini Horoscope Today, मिथुन राशिफल 26 मार्च 2025: लव अफेयर में इमोशन को चीजों का निर्धारण नहीं करने दें। कार्यस्थल पर आपका दृष्टिकोण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। धन को मन लगाकर संभालें। कोई बड़ी मेडिकल परेशानी भी आपको कष्ट नहीं पहुंचाएगी।
मिथुन लव राशिफल- आज अपने लवर की फीलिंग्स को ठेस नहीं पहुंचाएं। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें और पार्टनर को लाइफ की कई चीजों के बारे में सुझाव देने दें। ऐसे पल भी आएंगे जब आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखने की जरूरत होगी। हालांकि आपको एक अच्छा श्रोता बनने की जरूरत है, लेकिन यह भी महत्वपूर्ण है कि आप अपनी राय नहीं थोपें क्योंकि आपका लक्ष्य लवर को खुश रखना है। वेकेशन की प्लानिंग बनाने के लिए दूसरा भाग अच्छा है जबकि लव अफेयर में आपको माता-पिता का सपोर्ट भी मिल सकता है।
मिथुन करियर राशिफल- प्रोफेशनल एटीट्यूड बनाए रखें और इससे आपको नई जिम्मेदारियां उठाने में भी मदद मिलेगी। कुछ कामों के लिए आज आपको लीक से हटकर सोचने की जरूरत पड़ेगी। ऑफिस की पॉलिटिक्स को लेकर सतर्क रहें और कोई कलीग आपके खिलाफ साजिश भी रच सकता है। लॉयर, मेडिकल प्रोफेशनल और मीडियाकर्मी महत्वपूर्ण मामलों को संभालेंगे जो पब्लिक का ध्यान भी आकर्षित कर सकते हैं। जो लोग किसी विदेशी विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने की इच्छा रखते हैं उन्हें सफल होने की संभावना नजर आएगी। फूड प्रोडक्ट या फैशन एक्सेसरीज से जुड़े व्यापार करने वाले व्यापारियों को आज ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। लाइसेंस से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां भी रहेंगी।
मिथुन आर्थिक राशिफल- आर्थिक मामले सामने आ सकते हैं। इससे रूटीन लाइफ पर कोई गंभीर असर नहीं पड़ेगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर आपके भाई-बहनों के साथ भी विवाद हो सकता है। बिजनेसमैन को आज धन मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा और वे रणनीति में बदलाव करने में सफल होंगे। आज आप स्टॉक और सट्टा व्यवसाय में निवेश करने पर भी विचार कर सकते हैं। आप कोई वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में जीवनसाथी के साथ आर्थिक वाद-विवाद में नहीं पड़ें।
मिथुन सेहत राशिफल- कोई भी बड़ा चिकित्सीय मुद्दा जीवन में हंगामा नहीं खड़ा करेगा। हालांकि कुछ परेशानियां चेस्ट पर असर डाल सकती हैं और बड़े-बुजुर्गों को सतर्क रहना चाहिए। फिसलन भरे इलाके से गुजरते समय आप फिसल भी सकते हैं। धूम्रपान छोड़ने के लिए आज का दिन अच्छा है। गर्भवती महिलाओं को पहाड़ी इलाकों की यात्रा करते समय सतर्क रहना चाहिए।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)