Maharashtra tops list of states for PV sales in FY25, check all details कार-बाइक बिक्री में ये राज्य बना किंग, यूपी भी पीछे नहीं! देखें टॉप-5 की लिस्ट, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Maharashtra tops list of states for PV sales in FY25, check all details

कार-बाइक बिक्री में ये राज्य बना किंग, यूपी भी पीछे नहीं! देखें टॉप-5 की लिस्ट

भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। महाराष्ट्र इस रेस में सबसे आगे निकल गया है। हालांकि, उत्तर प्रदेश भी इसमें ज्यादा पीछे नहीं है। आइए टॉप-5 राज्यों की लिस्ट पर नजर डालते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 26 May 2025 01:39 AM
share Share
Follow Us on
कार-बाइक बिक्री में ये राज्य बना किंग, यूपी भी पीछे नहीं! देखें टॉप-5 की लिस्ट

भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है और फाइनेंशियल इयर 2024-25 (FY25) के आंकड़ों से यह साफ हो गया है कि महाराष्ट्र इस रेस में सबसे आगे निकल गया है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी डेटा के मुताबिक, महाराष्ट्र ने पैसेंजर व्हीकल (कारों) की बिक्री में पूरे देश को पीछे छोड़ दिया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति बलेनो की 'सेल बिगाड़' ना दे नई अल्ट्रोज, कंपनी ने दिए 16 गेम चेंजर फीचर्स

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha MT-15 V2

Yamaha MT-15 V2

₹ 1.7 - 1.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350

₹ 1.5 - 1.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Splendor Plus XTEC

Hero Splendor Plus XTEC

₹ 95,677 - 99,476

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

पैसेंजर व्हीकल्स में महाराष्ट्र नंबर-1

महाराष्ट्र ने 5,06,254 यूनिट्स की बिक्री के साथ 11.8% मार्केट शेयर हासिल किया है। उसके बाद दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश रहा, जहां 4,55,530 यूनिट्स बिकीं। गुजरात तीसरे स्थान पर रहा, जहां 3,54,054 यूनिट्स की बिक्री हुई।

टॉप-5 राज्य (पैसेंजर व्हीकल बिक्री में)

1- महाराष्ट्र – 5,06,254 यूनिट्स (11.8%)

2- उत्तर प्रदेश – 4,55,530 यूनिट्स (10.6%)

3- गुजरात – 3,54,054 यूनिट्स (8.2%)

4- कर्नाटक – 3,09,464 यूनिट्स (7.2%)

5- हरियाणा – 2,94,331 यूनिट्स (6.8%)

टू-व्हीलर में उत्तर प्रदेश टॉप पर

हालांकि, दोपहिया वाहनों की बात करें तो उत्तर प्रदेश ने सबको पछाड़ दिया। यहां 28,43,410 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कि कुल बाजार का 14.5% है।

टॉप-5 राज्य (दोपहिया वाहन बिक्री में):

1-उत्तर प्रदेश – 28,43,410 यूनिट्स (14.5%)

2- महाराष्ट्र – 20,91,250 यूनिट्स (10.7%)

3- तमिलनाडु – 14,81,511 यूनिट्स (7.6%)

4- कर्नाटक – 12,94,582 यूनिट्स (6.6%)

5- गुजरात – 12,90,588 यूनिट्स (6.6%)

कमर्शियल व्हीकल में भी महाराष्ट्र आगे

कमर्शियल वाहनों (जैसे ट्रक और बसें) की बिक्री में भी महाराष्ट्र टॉप पर रहा। यहां 1,34,044 यूनिट्स बिकीं, जो कि 14% हिस्सेदारी है।

टॉप राज्य (कमर्शियल व्हीकल बिक्री में):

1-महाराष्ट्र – 1,34,044 (14%)

2-उत्तर प्रदेश – 89,126 (9.3%)

3-गुजरात – 82,433 (8.6%)

तीन-पहिया वाहनों में उत्तर प्रदेश की धाक

तीन-पहिया वाहनों (ऑटो रिक्शा आदि) की बात करें तो उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा, जहां 93,865 यूनिट्स की बिक्री हुई।

टॉप राज्य (3-व्हीलर बिक्री में):

1- उत्तर प्रदेश – 93,865 यूनिट्स (12.7%)

2- गुजरात – 83,947 यूनिट्स (11.3%)

3- महाराष्ट्र – 83,718 यूनिट्स (11.3%)

ये भी पढ़ें:किआ क्लैविस vs मारुति XL6 vs हुंडई अल्काजार: जानिए फीचर्स, कीमत, इंजन की डिटेल्स

क्या कहता है यह ट्रेंड?

इन आंकड़ों से साफ है कि महाराष्ट्र देश का नया ऑटो हब बनता जा रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश दोपहिया और तीन-पहिया वाहनों में सबसे मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरा है। वहीं, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्य भी मजबूती से अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।