टाटा का मास्टरस्ट्रोक या गलती? इस ई-कार की लॉन्चिंग पर अचानक लगा दी रोक, जानिए इस फैसले के पीछे की बड़ी वजह
टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज ईवी (Altroz EV) के लॉन्च पर ब्रेक लगा दी है। कंपनी ने अचानक इसका प्लान क्यों बदल दिया। आइए इसे जरा विस्तार से जानते हैं।

भारत की दिग्गज ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने हाल ही में अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज (Altroz) को अपडेट कर लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 6.98 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह कार अब पेट्रोल, डीजल और CNG जैसे तीन फ्यूल ऑप्शन्स में उपलब्ध है और साथ ही इसमें मैनुअल, ऑटोमैटिक और AMT ट्रांसमिशन के विकल्प भी दिए गए हैं। खास बात ये है कि अल्ट्रोज (Altroz) भारतीय बाजार की एकमात्र प्रीमियम हैचबैक है, जो डीजल इंजन में आती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Citroen eC3
₹ 12.76 - 13.56 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 30.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 22.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch EV
₹ 9.99 - 14.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Vayve Mobility EVA
₹ 3.25 - 4.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ईवी वर्जन की उम्मीद थी, लेकिन...
लंबे समय से उम्मीद थी कि टाटा मोटर्स (Tata Motors) इस कार का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन (Altroz EV) भी लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसे पहले ऑटो एक्स्पो (Auto Expo) में शोकेस भी किया था। लेकिन, अब टाटा मोटर्स ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि अल्ट्रोज ईवी (Altroz EV) को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।
क्यों रोका गया अल्ट्रोज EV प्रोजेक्ट?
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (Tata Motors Passenger Vehicles) और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Tata Passenger Electric Mobility) के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा ने PTI को बताया कि कंपनी ने अल्ट्रोज ईवी (Altroz EV) प्रोजेक्ट को बाजार की मौजूदा स्थिति और सेगमेंट में भीड़भाड़ को देखते हुए अस्थायी रूप से रोक दिया है।
उन्होंने कहा कि हमारे पास पहले से ही टियागो ईवी (Tiago EV), पंच ईवी (Punch EV) और नेक्सन ईवी (Nexon EV) मौजूद हैं, जो 8 लाख से 15 लाख की कीमत में कस्टमर्स को विकल्प दे रहे हैं। ऐसे में अल्ट्रोज ईवी (Altroz EV) को इस सेगमेंट में लाना जरूरी नहीं था।
कीमत और बैटरी टेक्नोलॉजी ने भी बदला गणित
अल्ट्रोज ईवी (Altroz EV) को शुरुआत में 5 लाख से 8 लाख रुपये की कीमत में लाने की योजना थी, लेकिन बैटरी की गिरती कीमतों और EV मार्केट में बदलते ट्रेंड्स ने कंपनी को दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया।
प्रोजेक्ट खत्म नहीं हुआ
हालांकि, ये ध्यान देने वाली बात है कि टाटा (Tata) ने अल्ट्रोज ईवी (Altroz EV) को पूरी तरह से बंद नहीं किया है। कंपनी का कहना है कि अगर भविष्य में बाजार में इसकी मांग बनी या कोई उपयुक्त मौका मिला, तो अल्ट्रोज ईवी (Altroz EV) को फिर से लॉन्च करने पर विचार किया जाएगा।
शैलेश चंद्रा ने साफ कहा कि हम अल्ट्रोज ईवी (Altroz EV) को अभी लॉन्च नहीं कर रहे हैं, लेकिन भविष्य में मौका मिला, तो हम इसे जरूर वापस लाएंगे।
क्या यह टाटा की EV स्ट्रैटेजी में बदलाव का संकेत है?
टाटा मोटर्स (Tata Motors) फिलहाल टियागो.ईवी (Tiago.ev), पंच ईवी (Punch.ev) और नेक्सन ईवी (Nexon.ev) जैसे मजबूत इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो पर फोकस कर रही है। अल्ट्रोज ईवी (Altroz EV) का न आना यह दर्शाता है कि कंपनी EV मार्केट में ओवरलैपिंग प्रोडक्ट्स से बचना चाहती है और स्पष्ट सेगमेंटेशन पर ध्यान दे रही है।
अल्ट्रोज ईवी (Altroz EV) पर फिलहाल ब्रेक लग गया है, लेकिन टाटा मोटर्स की EV गेम में यह एक रणनीतिक कदम माना जा सकता है। ग्राहक अगर अल्ट्रोज (Altroz) के इलेक्ट्रिक अवतार का इंतजार कर रहे थे, तो उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
अगर आप EV खरीदने की सोच रहे हैं, तो टाटा के पास पहले से ही कई विकल्प मौजूद हैं और हो सकता है कि अल्ट्रोज ईवी (Altroz EV) भी जल्द वापसी करे, कुछ नए सरप्राइज के साथ वापसी करे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।