Mahindra charts new high, becomes fastest-growing car brand in South Africa, check details अपनी SUVs के दम पर महिंद्रा ने इस देश में रचा इतिहास, सबसे तेज बढ़ने वाली कार ब्रांड बनी; विदेशी भी हुए इसके कायल, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra charts new high, becomes fastest-growing car brand in South Africa, check details

अपनी SUVs के दम पर महिंद्रा ने इस देश में रचा इतिहास, सबसे तेज बढ़ने वाली कार ब्रांड बनी; विदेशी भी हुए इसके कायल

महिंद्रा (Mahindra) ने दक्षिण अफ्रीका में एक नया मुकाम हासिल किया है। यह देश की सबसे तेजी से बढ़ने वाली ऑटोमोबाइल ब्रांड बन गई है, जिसने बीते साल में 40% की मासिक बिक्री वृद्धि दर्ज की है

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 3 April 2025 04:07 PM
share Share
Follow Us on
अपनी SUVs के दम पर महिंद्रा ने इस देश में रचा इतिहास, सबसे तेज बढ़ने वाली कार ब्रांड बनी; विदेशी भी हुए इसके कायल

महिंद्रा (Mahindra) ने दक्षिण अफ्रीका में एक नया मुकाम हासिल किया है। यह देश की सबसे तेजी से बढ़ने वाली ऑटोमोबाइल ब्रांड बन गई है, जिसने बीते साल में 40% की मासिक बिक्री वृद्धि दर्ज की है। मार्च 2025 में महिंद्रा ने 2,253 यूनिट्स की बिक्री के साथ एक नया माइलस्टोन हासिल किया है। यह पहली बार हुआ जब कंपनी ने 2,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया।

ये भी पढ़ें:अब महिंद्रा की इन दमदार SUVs से दुश्मनों का सामना करेगी भारतीय सेना

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.99 - 25.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Marazzo

Mahindra Marazzo

₹ 14.59 - 17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Bolero

Mahindra Bolero

₹ 9.79 - 10.91 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.99 - 15.56 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इससे पहले महिंद्रा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1,613 यूनिट्स की बिक्री के साथ था, जो इस बार पीछे छूट गया। इतना ही नहीं फाइनेंशियल इयर (अप्रैल 2024-मार्च 2025) में महिंद्रा ने 15,088 कारों की बिक्री कर सालाना बिक्री का भी नया रिकॉर्ड बना लिया।

SUVs और पिकअप ट्रक्स की जबरदस्त मांग

महिंद्रा ने अपनी खुद की तय की गई बिक्री अपेक्षाओं को भी पीछे छोड़ दिया। मार्च में 1,000 SUVs की रिकॉर्ड बिक्री हुई। इसके अलावा महिंद्रा ने 1,256 पिकअप ट्रक की बिक्री कर इतिहास रच दिया। सिर्फ मार्च महीने में Scorpio-N SUV की 145 यूनिट्स की डिलीवरी की गईं।

दक्षिण अफ्रीका की टॉप 10 कंपनियों में शामिल

महिंद्रा की इस धमाकेदार ग्रोथ ने उसे दक्षिण अफ्रीका की आठवीं सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बना दिया है। यह उपलब्धि महिंद्रा ने टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में शामिल होने के सिर्फ दो महीने बाद हासिल कर ली।

CEO का बयान – महिंद्रा का दमदार परफॉर्मेंस

महिंद्रा साउथ अफ्रीका के CEO राजेश गुप्ता ने कहा कि अगर हम मार्च 2025 में खत्म हुए फाइनेंशियल इयर का गहराई से विश्लेषण करें, तो यह स्पष्ट होता है कि महिंद्रा सबसे तेजी से बढ़ने वाला ऑटोमोबाइल ब्रांड है। खासतौर पर उन ब्रांड्स में जिनकी मासिक बिक्री 500 यूनिट्स से अधिक होती है।

महिंद्रा ने पिछले 10 सालों में तीन बार यह उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने 2025 के पहले 2018 और 2022 में यह उपलब्धि हासिल की थी। गुप्ता ने यह भी बताया कि महिंद्रा की ज्यादातर बिक्री व्यक्तिगत ग्राहकों द्वारा की गई है, न कि बड़े फ्लीट ऑपरेटर्स द्वारा। इससे यह साफ होता है कि ब्रांड की लोकप्रियता व्यक्तिगत ग्राहकों के बीच तेजी से बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें:भारतीयों ने जमकर खरीदीं मारुति की ये 7 कार, सभी FY25 की टॉप-10 में शाामिल

नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की तैयारी

महिंद्रा अब अपने विस्तार को और गति देने के लिए दक्षिण अफ्रीका में नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने जा रही है। डर्बन (KwaZulu-Natal) के Dube Tradeport में नया मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा। यह फैक्ट्री आधुनिक असेंबली क्षमताओं से लैस होगी। नई फैक्ट्री 1,000+ यूनिट्स प्रति माह का प्रोडक्शन करेगी।वहीं, पुरानी फैक्ट्री से 700 यूनिट्स प्रति माह का प्रोडक्शन होगा। इस नई फैसिलिटी में महिंद्रा अपने पॉपुलर पिकअप ट्रक मॉडल्स का निर्माण करेगी, जिससे उत्पादन क्षमता और बढ़ेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।