सेंट्रल AC वाली इस 7-सीटर को मुश्किल में मिल रहे ग्राहक, अब कंपनी स्टॉक निकालने दे रही हजारों की छूट
- महिंद्रा इस महीने अपनी 7-सीटर MPV मराजो पर भी गजब का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी इस MPV के सभी वैरिएंट पर डिस्काउंट दे रही है। यानी इसके मॉडल ईयर 2024 और मॉडल ईयर 2025 स्टॉक पर ये डिस्काउंट मिल रहा है।

महिंद्रा इस महीने अपनी 7-सीटर MPV मराजो पर भी गजब का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी इस MPV के सभी वैरिएंट पर डिस्काउंट दे रही है। यानी इसके मॉडल ईयर 2024 और मॉडल ईयर 2025 स्टॉक पर ये डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी इस महीने इस कार पर 72,500 रुपए तक की छूट दे रही है। इस कार पर ये डिस्काउंट देने का बड़ा रीजन इसकी सेल्स में कमी होना भी है। 2024 में ये कंपनी की सबसे कम बिकने वाली कार रही। वहीं, ये देश की सबसे कम बिकने वाली कारों की लिस्ट में भी शामिल रही। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 14.59 लाख रुपए से 17 लाख रुपए तक हैं।
महिंद्रा मराजो की 2024 सेल्स की बात करें तो जनवरी में इसकी 32 यूनिट, फरवरी में इसकी 51 यूनिट, मार्च में इसकी 51 यूनिट, अप्रैल में इसकी 20 यूनिट, मई में इसकी 16 यूनिट, जून में इसकी 12 यूनिट, जुलाई में इसकी 14 यूनिट, अगस्त में इसकी 8 यूनिट, सितंबर में इसकी 7 यूनिट, अक्टूबर में इसकी 37 यूनिट, नवंबर में इसकी 9 यूनिट और दिसंबर में इसकी 16 यूनिट बिकीं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Marazzo
₹ 14.59 - 17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Syros
₹ 9 - 17.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta
₹ 11.11 - 20.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 10 - 19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio Classic
₹ 13.62 - 17.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मराजो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा की इस MPV में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 121 हॉर्सपावर की ताकत और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार के सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 7.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला), रिमोट की-लेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और 17 इंच एलॉय व्हील जैसे फीचर्स दिए हैं।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।