कंपनी के 8 धांसू मॉडलों को पछाड़कर सबसे आगे निकली ये SUV, 12 महीनों में 150000 से ज्यादा लोगों ने खरीदा
महिंद्रा स्कॉर्पियो की दीवानगी भारतीय ग्राहकों के सिर चढ़कर बोल रही है। एक बार फिर इसे सही साबित करते हुए स्कॉर्पियो FY 2025 में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल बन गई।

महिंद्रा स्कॉर्पियो की दीवानगी भारतीय ग्राहकों के सिर चढ़कर बोल रही है। एक बार फिर इसे सही साबित करते हुए महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) FY 2025 में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल बन गई। बता दें कि इस दौरान महिंद्रा स्कॉर्पियो को कुल 1,64,842 नए ग्राहक मिले। जबकि इस दौरान स्कॉर्पियो की बिक्री में सालाना आधार पर 17 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि FY 2024 में स्कॉर्पियो को कुल 1,41,462 नए ग्राहक मिले थे। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
17% बढ़ गई XUV 700 की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा XUV 3X0 रही। महिंद्रा XUV 3XO ने इस दौरान 82 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 98,091 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा बोलेरो रही। महिंद्रा बोलेरो ने इस दौरान 15 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 94,750 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV 700 रही। एक्सयूवी 700 ने इस दौरान 17 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 93,082 यूनिट कार की बिक्री की।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Scorpio Classic
₹ 13.62 - 17.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch EV
₹ 9.99 - 14.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Force Motors Gurkha
₹ 16.75 - 18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Marazzo
₹ 14.59 - 17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सातवें नंबर पर रही महिंद्रा XEV 9e
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर महिंद्रा थार रही। महिंद्रा थार ने इस दौरान 30 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 84,834 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV 400 रही। एक्सयूवी 400 ने इस दौरान 7 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 7,675 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XEV 9e रही। एक्सईवी 9e को इस दौरान कुल 5,422 नए ग्राहक मिले।
सिर्फ 166 यूनिट बिकी महिंद्रा मराजो
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हाल में ही लॉन्च हुई महिंद्रा की धांसू इलेक्ट्रिक कार BE 6 रही। महिंद्रा BE 6 को इस दौरान कुल 2,625 नए ग्राहक मिले। जबकि बिक्री की इस लिस्ट में लास्ट पोजीशन पर महिंद्रा मराजो रही। महिंद्रा मराजो ने 77 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ इस दौरान सिर्फ 166 यूनिट एमपीवी की बिक्री की। बता दें कि कुल मिलाकर इस दौरान महिंद्रा की कारों को 5,51,487 नए ग्राहक मिले।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।