कर लें इंतजार! तहलका मचाने आ रही महिंद्रा की बिल्कुल नई बोलेरो, इस गजब प्लेटफॉर्म पर होगी बेस्ड
15 अगस्त को महिंद्रा अपनी दमदार बोलेरो का नया प्लैटफॉर्म लेकर आएगी। कंपनी इस पर बेस्ड नया पेट्रोल या EV मॉडल लॉन्च कर सकती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

भारत की SUV किंग महिंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार बात हो रही है एक नई SUV क्रांति की, जो 15 अगस्त 2025 से शुरू होगी, जब महिंद्रा अपना नया फ्लेक्सिबल आर्कीटेक्चर (New Flexible Architecture -NFA) यानी नया बोलेरो प्लैटफॉर्म पहली बार दुनिया को दिखाएगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
क्या है महिंद्रा का NFA प्लैटफॉर्म?
महिंद्रा का नया फ्लेक्सिबल आर्किटेक्चर (New Flexible Architecture-NFA) एक मल्टी-एनर्जी प्लेटफॉर्म है, जो फ्यूचर की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस पर कंपनी पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक (EV) चारों तरह की गाड़ियां बना सकेगी।
यह मोनोंकोक डिजाइन पर आधारित होगा। इसका मतलब है कि यह हल्का, मजबूत और बेहतर माइलेज वाला डिजाइन होगा। इस पर सबसे पहले नई बोलेरो (Bolero) और बोलेरो ईवी (Bolero EV) आएंगी, जो 2026 तक लॉन्च हो सकती हैं।
कहां बनेंगी ये गाड़ियां?
महिंद्रा इन गाड़ियों को अपने नई चाकण फैक्ट्री में बनाएगा। पहले चरण में लगभग 1.2 लाख यूनिट्स बनाए जाने का प्लान है।
कंपनी का बड़ा प्लान
महिंद्रा 2030 तक कुल 16 नई गाड़ियां लाने वाली है। इनमें 9 ICE (पेट्रोल/डीजल) गाड़ियां होंगी और 7 EV (इलेक्ट्रिक) गाड़ियां होंगी। अब तक थार रॉक्स (Thar Roxx), XUV3XO, XEV 9e और BE 6 लॉन्च हो चुकी हैं। आगे आने वाली गाड़ियों में थार ईवी (Thar EV), महिंद्रा ग्लोबल पिक-अप (Mahindra Global Pick-Up), XUV900, XUV3XO EV और XEV 7e शामिल हैं।
ग्रीन फ्यूचर के लिए ग्रीनफील्ड फैसिलिटी
महिंद्रा एक नई फैक्ट्री भी शुरू करने वाली है, जो FY2028 तक ऑपरेशनल हो जाएगी। इससे प्रोडक्शन बढ़ेगा और XUV3XO और Thar Roxx जैसे पॉपुलर मॉडल की वेटिंग कम होगी।
किससे होगी टक्कर?
महिंद्रा की सीधी टक्कर भारत की टॉप कंपनियों से है। इसकी सीधी टक्कर मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की ब्रेजा (Brezza), फ्रोंक्स (Fronx), और ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) से होगी। इसके अलावा टाटा मोटर्स और हुंडई की भी कई कारें भी इस लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन, स्कॉर्पियो-N (Scorpio N), XUV700, थार, थार रॉक्स और अब XUV3XO जैसी गाड़ियों की मदद से महिंद्रा इस जंग में दमदार खिलाड़ी बना हुआ है।
EV में भी नहीं है पीछे
महिंद्रा (Mahindra) की INGLO प्लेटफॉर्म पहले से ही इलेक्ट्रिक SUV के लिए तैयार है। अब बोलेरो ईवी (Bolero EV) के साथ ये गेम और भी दिलचस्प हो जाएगा। 15 अगस्त सिर्फ आजादी का दिन नहीं होगा, बल्कि SUV फ्यूचर की आजादी का भी ऐलान करेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।