mahindra xuv 400 ev is available with a discount of up to Rrs 4 lakh in april 2025 फुल चार्ज पर 400 km दौड़ने वाली इस EV पर आया ₹4 लाख का डिस्काउंट, अब खरीदने की मचेगी लूट!, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़mahindra xuv 400 ev is available with a discount of up to Rrs 4 lakh in april 2025

फुल चार्ज पर 400 km दौड़ने वाली इस EV पर आया ₹4 लाख का डिस्काउंट, अब खरीदने की मचेगी लूट!

महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 400 ईवी के MY2024 मॉडल पर लाखों रुपये की छूट दे रही है। महिंद्रा XUV 400 EV को अप्रैल, 2025 में खरीदने पर ग्राहकों को अधिकतम 4 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानWed, 9 April 2025 02:21 PM
share Share
Follow Us on
फुल चार्ज पर 400 km दौड़ने वाली इस EV पर आया ₹4 लाख का डिस्काउंट, अब खरीदने की मचेगी लूट!

अगले कुछ दिनों में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, महिंद्रा (Mahindra) अपनी धांसू इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 400 ईवी के MY2024 मॉडल पर लाखों रुपये की छूट दे रही है। बता दें कि महिंद्रा XUV 400 EV को अप्रैल, 2025 के दौरान खरीदने पर ग्राहकों को अधिकतम 4 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

सिंगल चार्ज पर 400 km से ज्यादा दौड़ेगी कार

अगर पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा XUV400 EV में ग्राहकों को 2 बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। पहला 34.5kWh जबकि दूसरा 39.4kWh की बैटरी से लैस है। कार के इंजन में एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी हुई है जो 150bhp की अधिकतम पावर और 310Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 34.5kWh बैटरी पैक वाले मॉडल की फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 375 किलोमीटर है। जबकि 39.4kWh बैटरी पैक वाले मॉडल की फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 456 किलोमीटर आंकी गई है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 16.74 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 21.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 17.99 - 23.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Windsor EV

MG Windsor EV

₹ 14 - 16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
महिंद्रा एक्सयूवी 400 ईवी

इतनी है इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत

कार के इंटीरियर में ग्राहकों को 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल जोन एसी, सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। बता दें कि महिंद्रा XUV400 EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.74 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 17.69 लाख रुपये तक जाती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।