बड़ी खबर! निसान की 51% हिस्सेदारी पर अधिग्रहण करेगी ये कंपनी, दोनों कंपनियों के बीच हुआ बड़ा फैसला? जानें पूरी कहानी
रेनो ने RNAIPL (Renault Nissan Automotive India Private Ltd) में निसान (Nissan) के बचे हुए 51% शेयर खरीदने का ऐलान किया है। इसके बाद रेनो इस कंपनी का एकमात्र मालिक बन जाएगा। आइए इसके पीछे की पूरी कहानी जानते हैं।

फ्रेंच ऑटोमोबाइल कंपनी रेनो (Renault) ने बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने रेनो निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्रा.लि. (Renault Nissan Automotive India Private Ltd- RNAIPL) में निसान (Nissan) के बचे हुए 51% शेयर खरीदने का ऐलान किया है। इस डील के बाद रेनो (Renault) इस कंपनी का एकमात्र मालिक बन जाएगा। यह कदम रेनो (Renault) और निसान (Nissan) के बीच चल रहे पुनर्गठन का हिस्सा है। आइए इसके पीछे की पूरी कहानी जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BMW X1
₹ 50.8 - 53.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz GLA
₹ 50.8 - 55.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Audi Q3
₹ 44.99 - 55.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kodiaq
₹ 40.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Audi Q3 Sportback
₹ 51.43 - 55.71 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz AMG GLA35
₹ 58.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
रेनो और निसान के बीच नया समझौता
इस डील के तहत रेनो (Renault) और निसान (Nissan) अपनी क्रॉस-शेयर होल्डिंग को संशोधित करेंगे। अब दोनों कंपनियों के पास अपनी हिस्सेदारी को 15% से घटाकर 10% तक करने का विकल्प होगा। रेनो (Renault) अपनी 18.66% हिस्सेदारी निसान (Nissan) में एक फ्रेंच ट्रस्ट के जरिए बरकरार रखेगा, जबकि निसान (Nissan) अब एंपियर (Ampere) (Renault की EV सब्सिडियरी) में निवेश करने की प्रतिबद्धता से फ्री हो जाएगा।
रेनो (Renault) ग्रुप के CEO Luca de Meo ने कहा कि हम निसान (Nissan) की परफॉर्मेंस को तेजी से बेहतर होते देखना चाहते हैं। हमारा फोकस प्रैक्टिकैलिटी एंड बिजनेस पर था, जिससे रेनो (Renault) और निसान (Nissan) दोनों के लिए लाभकारी अवसर तैयार किए जा सकें।
निसान भारत में बनाए रखेगा अपनी पकड़
हालांकि, निसान (Nissan) ने RNAIPL में अपनी हिस्सेदारी छोड़ दी है, लेकिन कंपनी भारत में अपना बिजनेस जारी रखेगी। चेन्नई (Chennai) स्थित प्लांट में निसान (Nissan) की कारों का उत्पादन जारी रहेगा, जिसमें नई निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) भी शामिल होगी। कंपनी का कहना है कि वह भारतीय बाजार में अपने SUV लाइनअप को मजबूत करेगी और ‘One Car, One World’ स्ट्रेटजी के तहत अन्य देशों में भी निर्यात जारी रखेगी।
निसान (Nissan) के CEO Ivan Espinosa ने कहा कि हम भारत के लिए प्रतिबद्ध हैं और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए वाहन लाएंगे। भारत हमारे रिसर्च, डिजिटल और टेक्नोलॉजी सर्विस के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बना रहेगा।
चेन्नई प्लांट में रेनो का बड़ा प्लान
रेनो (Renault) अपने 2027 इंटरनेशनल गेम प्लान (2027 International Game Plan) के तहत भारत में अपनी उपस्थिति और मजबूत करेगा। कंपनी चेन्नई (Chennai) प्लांट में 2026 तक CMF-B प्लेटफॉर्म पेश करने की योजना बना रही है, जिस पर चार नए मॉडल लॉन्च किए जाएंगे।
इसके अलावा रेनो (Renault) और निसान (Nissan) यूरोप में भी अपनी पार्टनरशिप को मजबूत कर रही हैं। रेनो (Renault) की EV ब्रांड एंपायर (Ampere) 2026 में निसान (Nissan) के लिए एक नई A-सेगमेंट Twingo डेरिवेटिव डेवलप एंड मैन्युफैक्चरिंग करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।