कर्व पेट्रोल देगी 17.40Kmpl का माइलेज, लेकिन रियल वर्ल्ड टेस्ट ने खोल दी पोल! 1 लीटर में इतने KM दौड़ी
- टाटा मोटर्स ने इस साल अपनी कर्व कूप SUV को लॉन्च किया था। ग्राहकों को इसका ICE और इलेक्ट्रिक दोनों मॉडल काफी पसंद आ रहे हैं। अब कारवाले ने कर्व के पेट्रोल मॉडल के रियल वर्ल्ड माइलेज की डिटेल शेयर की है।

टाटा मोटर्स ने इस साल अपनी कर्व कूप SUV को लॉन्च किया था। ग्राहकों को इसका ICE और इलेक्ट्रिक दोनों मॉडल काफी पसंद आ रहे हैं। अब कारवाले ने कर्व के पेट्रोल मॉडल के रियल वर्ल्ड माइलेज की डिटेल शेयर की है। कर्व पेट्रोल में 1.2-लीटर थ्री-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे 'हाइपरियन' इंजन कहा जाता है। यह 123bhp और 225Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। चलिए कर्व पेट्रोल के माइलेज टेस्ट के दौरान कैसे आंकड़े निकलकर आए, देखते हैं।
माइलेज टेस्ट से पहले बता दें कि कंपनी इसके मिलेज को लेकर 17.40Kmpl का दावा करती है। सिटी माइलेज टेस्ट में कार ने 80.6 Km की दूरी पर 7.63 लीटर फ्यूल की खपत की, जिससे रियल वर्ल्ड में 10.56kmpl का माइलेज मिला। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर संकेतित आंकड़ा 8-11kmpl था, जो संकेत देता है कि फ्यूल की इकॉनोमी कम होगी। लेकिन यह अकेले 1,400 किलोग्राम वजन वाले वाहन के लिए काफी है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 10 - 19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor
₹ 6 - 9.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 14.99 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 6.13 - 10.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कर्व ने 78.9Km की हाईवे रन के लिए 5.18 लीटर पेट्रोल लिया। यह हाईवे पर 15.32 किलोमीटर प्रति लीटर की रियल फ्यूल कैपेसिटी को दर्शाता है। कर्व पेट्रोल मैनुअल का संयुक्त माइलेज प्रभावशाली नहीं है, लेकिन फिर भी एक भारी लेकिन पावर-पैक कार के लिए संतोषजनक है। 44 लीटर के फुल टैंक पर 600Km से अधिक रियल वर्ल्ड की ड्राइविंग रेंज मिली। यानी इसका रियल वर्ल्ड माइलेज 13.63Kmpl निकलकर आया।
टाटा कर्व के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
>> कर्व चार ट्रिम स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और अचीव्ड में उपलब्ध है। दिलचस्प बात यह है कि टाटा कर्व कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में 11वां व्हीकल बन गया है। कर्व टाटा मोटर्स के नए एटलस प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। टाटा कर्व खुद को कर्व ईवी से अलग करती है।
>> कर्व को इंजन में कूल एयर पास करने के लिए वेंट के साथ फ्रंट ग्रिल मिलता है, जबकि एयर डैम को अलग तरह से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा 18 इंच के अलॉय व्हील्स भी कर्व ईवी से अलग हैं, जिसे रेंज बढ़ाने के लिए ज्यादा एरोडायनामिक डिजाइन की आवश्यकता पड़ती है।
>> फीचर्स की बात करें तो इसमें टाटा कर्व में बैकलिट टाटा लोगो के साथ चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम और एक वायरलेस फोन चार्जर मिलता है।
>> टाटा मोटर्स ने न्यू कर्व SUV कूप को 9.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। वहीं, इसके टॉप मॉडल की कीमत 19 लाख रुपए है। हालांकि, इस 5-सीटर SUV की ये इंट्रोडक्ट्री कीमत है। ये कीमतें 31 अक्टूबर, 2024 तक मिलने वाली बुकिंग के लिए ही वैलिड रहेगीं।
टाटा कर्व के इंजन और ट्रांसमिशन
>> टाटा मोटर्स का नया 1.2-लीटर GDi टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जिसे हाइपरियन नाम दिया गया है। इसने कर्व के साथ अपनी शुरुआत की है। यह इंजन 124 bhp की पावर और 225 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे या तो 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 7-स्पीड DCA ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाता है। यह नया इंजन 13.69 लाख की कीमत वाले क्रिएटिव S ट्रिम वैरिएंट से शुरू किया जाता है।
>> टाटा कर्व क्यूव वैरिएंट में टर्बोचार्ज्ड 1.2-लीटर इंजन मिलता है, जो टाटा नेक्सन को भी पावर देता है। यह इंजन 119 bhp की अधिकतम पावर और 170 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह इंजन या तो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 7-स्पीड DCA ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ दोनों इंजन विकल्प पडल शिफ्टर्स प्राप्त करते हैं, जो गियरबॉक्स के मैनुअल कंट्रोल की अनुमति देता है।
>>टाटा कर्व के साथ 1.5-लीटर काइरोटेक डीजल इंजन के विकल्प के साथ उपलब्ध है, जो 117 bhp की अधिकतम पावर और 260 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी आता है। टाटा कर्व अपने सेगमेंट में पहली ऐसी एसयूवी है, जिसे डीजल इंजन के साथ डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। डीजल पावरट्रेन के डुअल-क्लच ऑटोमैटिक वैरिएंट पर पैडल शिफ्टर्स भी उपलब्ध हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।