किसी के बस का नहीं इस स्कूटर को नंबर-1 से हटाना! फिर सजा इसके सिर ताज, कंपनी के लिए जैसे सोने का अंडा देने वाली मुर्गी
टॉप-10 स्कूटरों की बिक्री में होंडा एक्टिवा ने एक बार फिर नंबर-1 की पोजिशन हासिल की है। फरवरी 2025 में जुपिटर, एक्सेस, iQube, चेतक और एनटॉर्क जैसे स्कूटर इससे बहुत पीछ छूट गए। ये स्कूटर कंपनी के लिए जैसे सोने का अंडा देने वाली मु्र्गी बन गया है।

भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फरवरी 2025 में मोटरसाइकिलों की बिक्री में गिरावट आई, लेकिन स्कूटर सेगमेंट में थोड़ी सुधार देखने को मिली। फरवरी 2025 में स्कूटर की कुल बिक्री 4,58,576 यूनिट रही, जो फरवरी 2024 के 4,50,739 यूनिट की तुलना में 1.74% अधिक थी। हालांकि, जनवरी 2025 में 4,68,005 यूनिट की बिक्री के मुकाबले इसमें 2.01% की गिरावट देखी गई। टॉप-10 स्कूटरों की बिक्री में होंडा एक्टिवा ने हर बार की तरह एक बार फिर नंबर-1 की पोजिशन हासिल की है। ये स्कूटर कंपनी के लिए जैसे 'सोने का अंडा देने वाली मुर्गी' बन गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

TVS iQube
₹ 1.07 - 1.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Chetak
₹ 1.1 - 1.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Activa E
₹ 1.17 - 1.52 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS X
₹ 2.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर – एक्टिवा का दबदबा बरकरार
होंडा एक्टिवा हमेशा की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बना रहा। फरवरी 2025 में इसकी कुल 1,74,009 यूनिट बिकीं। हालांकि, यह आंकड़ा फरवरी 2024 के 2,00,134 यूनिट की तुलना में 13.05% कम है। लेकिन, जनवरी 2025 में 1,66,739 यूनिट बिक्री के मुकाबले इसमें 4.36% की वृद्धि हुई। एक्टिवा की बाजार हिस्सेदारी भी 35.63% से बढ़कर 37.95% हो गई। इस बार इसमें OBD2B कंप्लायंस, नया TFT डिस्प्ले और एलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।
TVS Jupiter की दमदार ग्रोथ
TVS जुपिटर ने 1,03,576 यूनिट बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्कूटर ने 40.23% की सालाना वृद्धि दर्ज की, क्योंकि फरवरी 2024 में इसकी बिक्री 73,860 यूनिट थी। हालांकि, जनवरी 2025 में 1,07,846 यूनिट की तुलना में इसमें 3.96% की गिरावट दर्ज की गई।
तीसरे स्थान पर सुजुकी एक्सेस रहा, जिसकी 59,039 यूनिट बिकीं। इसने 4.54% की सालाना और 8.16% की मासिक वृद्धि दर्ज की, जिससे इसकी बाजार हिस्सेदारी 12.87% हो गई।
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में उछाल
इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग में भी जोरदार बढ़ोतरी देखी गई। TVS iQube की बिक्री फरवरी 2025 में 23,581 यूनिट रही, जो फरवरी 2024 की 15,792 यूनिट की तुलना में 49.32% अधिक थी। हालांकि, जनवरी 2025 में 24,991 यूनिट की तुलना में इसमें 5.64% की गिरावट देखी गई।
इसी तरह बजाज चेतक भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 21,240 यूनिट बिक्री तक पहुंच गया। इसने 55.95% की सालाना बढ़त दर्ज की और जनवरी 2025 में 21,045 यूनिट की बिक्री के मुकाबले 0.93% की मामूली वृद्धि दर्ज की।
NTorq, Dio और Destini 125 की बिक्री में गिरावट
TVS Ntorq को इस बार जबरदस्त गिरावट का सामना करना पड़ा और इसकी बिक्री घटकर 20,992 यूनिट रह गई। होंडा डियो की बिक्री भी 45.94% की वार्षिक और 35.58% की मासिक गिरावट के साथ 16,028 यूनिट रह गई।
हीरो डेस्टिनी 125 की बिक्री 17,033 यूनिट (फरवरी 2024) से घटकर 14,445 यूनिट (फरवरी 2025) पर आ गई, जो 15.19% की गिरावट है। हालांकि, जनवरी 2025 में 14,095 यूनिट के मुकाबले इसमें 2.49% की मामूली बढ़त हुई।
RayZR और Pleasure की बिक्री में मिला-जुला प्रदर्शन
यामाहा RayZR की बिक्री 14,010 यूनिट रही, जिससे इसमें 27.14% की सालाना वृद्धि हुई, लेकिन मासिक आधार पर इसमें 7.88% की गिरावट आई। हीरो प्लेजर ने 11,656 यूनिट बिक्री के साथ 41.32% की सालाना वृद्धि दर्ज की, लेकिन जनवरी 2025 की तुलना में इसमें 21.33% की गिरावट देखी गई।
फरवरी 2025 में स्कूटर सेगमेंट में हलचल रही। जहां होंडा एक्टिवा और TVS जुपिटर ने अपना दबदबा बनाए रखा, वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटर्स जैसे TVS iQube और बजाज चेतक ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दूसरी ओर NTorq, Dio और Destini 125 को गिरावट का सामना करना पड़ा। आने वाले महीनों में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग बढ़ने की उम्मीद है, जिससे यह सेगमेंट और रोमांचक हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।