दुनियाभर में इस कार कंपनी का दबदबा; ये मारुति, हुंडई भी नहीं, लगातार पांचवें साल बनी नंबर-1
दिग्गज जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) ने एक बार फिर दुनिया में सबसे ज्यादा कार बिक्री करने का खिताब अपने नाम कर लिया। टोयोटा ने यह कारनामा लगातार पांचवें साल किया है।

दिग्गज जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) ने एक बार फिर दुनिया में सबसे ज्यादा कार बिक्री करने का खिताब अपने नाम कर लिया। टोयोटा ने यह कारनामा लगातार पांचवें साल किया है। बता दें कि कंपनी ने Lexus के साथ मिलकर साल 2024 में कुल 10,159,336 यूनिट बिक्री दर्ज की है। हालांकि, सालाना आधार पर कंपनी की बिक्री में 1.4 पर्सेंट की गिरावट देखी गई है। आइए एक नजर डालते हैं पूरी खबर पर।
दूसरे नंबर पर रही फॉक्सवैगन
दूसरी ओर फॉक्सवैगन ग्रुप ने 2024 में 9.03 मिलियन यूनिट बिक्री के साथ दूसरा पोजिशन हालिल किया। इस दौरान फॉक्सवैगन की बिक्री में सालाना आधार पर 2.3 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। टोयोटा की बिक्री में गिरावट की मुख्य वजह घरेलू मार्केट जापान में आई कमी को बताया जा रहा है। जापान में टोयोटा और लेक्सस की बिक्री में 13.8 पर्सेंट की गिरावट आई।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Glanza
₹ 6.86 - 10 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.78 - 51.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Camry
₹ 48 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Vellfire
₹ 1.22 - 1.32 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अमेरिका और यूरोप में बढ़ी बिक्री
टोयोटा के लिए साल 2024 में नॉर्थ अमेरिका और यूरोप मजबूत बाजार साबित हुए। जहां नार्थ अमेरिका में बिक्री 4.3 पर्सेंट बढ़कर 2,729,987 यूनिट पर पहुंच गई। वहीं, यूरोपीय मार्केट में बिक्री 3.6 पर्सेंट बढ़कर 1,166,325 यूनिट हो गई। यह बढ़ोतरी काफी हद तक हाइब्रिड मॉडल की मजबूत डिमांड की वजह से देखी गई। हालांकि, टोयोटा की एशिया में बिक्री 3.1 पर्सेंट घट गई।
23 पर्सेंट बढ़ी ईवी की बिक्री
टोयोटा के इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 2024 में जबरदस्त बढ़ी। ऑटोमेकर ने ग्लोबली 4,532,721 इलेक्ट्रिफाइड मॉडल बेचे। इस दौरान, टोयोटा के इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में 23.2 पर्सेंट की तेजी आई। वहीं, टोयोटा के हाइब्रिड कारों ने कुल 4,142,412 यूनिट कार की बिक्री की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।