Amit Shah and Dilip Jaiswal meeting in Delhi on Bihar Assembly Elections अमित शाह की दिलीप जायसवाल संग 2 घंटे बैठक, बिहार चुनाव से पहले होंगे बदलाव?, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़Amit Shah and Dilip Jaiswal meeting in Delhi on Bihar Assembly Elections

अमित शाह की दिलीप जायसवाल संग 2 घंटे बैठक, बिहार चुनाव से पहले होंगे बदलाव?

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल बुधवार को दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बिहार चुनाव और संगठन विस्तार को लेकर दो घंटे तक मंथन हुआ।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटनाWed, 26 March 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
अमित शाह की दिलीप जायसवाल संग 2 घंटे बैठक, बिहार चुनाव से पहले होंगे बदलाव?

बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में मंथन का दौर शुरू हो गया है। चुनाव से पहले संगठन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आगामी बिहार दौरे से पहले दिल्ली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ दो घंटे तक बैठक की। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने प्रदेश में संगठन विस्तार के साथ ही बोर्ड एवं निगम आयोग में होने वाली नियुक्तियों को लेकर चर्चा की है। शाह 29 और 30 मार्च को बिहार दौरे पर रहेंगे। इसके बाद बीजेपी की प्रदेश कमेटी का विस्तार किया जा सकता है।

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल बुधवार को नई दिल्ली में अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बैठक करीब दो घंटे तक चली। गृह मंत्री के बिहार दौरे से पहले प्रदेश अध्यक्ष की यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रम और विधानसभा चुनाव को लेकर कई अहम मुद्दों पर बात हुई। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. दिलीप जायसवाल को प्रदेश कमेटी विस्तार करना है। साथ ही बिहार में बोर्ड, निगम आयोग और प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री सदस्य की भी सूची जारी होनी है।

ये भी पढ़ें:बिहार में BJP का चुनावी शंखनाद; 2 दिन के दौरे पर अमित शाह, 30 मार्च को बड़ी रैली
ये भी पढ़ें:क्राइम और करप्शन की शिकायत अमित शाह से, राजद सांसद गृहमंत्री से मिले

ऐसे में पार्टी के आगामी कार्यक्रम और विधानसभा चुनाव को देखते हुए शाह से जायसवाल की मुलाकात अहम है। दिल्ली चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार चुनाव को बीजेपी गंभीरता से ले रही है। इसी के तहत लोकसभा चुनाव के बाद शाह का पहला बिहार दौरा हो रहा है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह (24 अप्रैल संभावित) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार आ सकते हैं। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य केंद्रीय नेता भी बिहार आएंगे।