हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान, जन आक्रोश सभा
आरा में कांग्रेस का 'हर घर झंडा' कार्यक्रम हुआ। सदर प्रखंड अध्यक्ष संपत सिंह और वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोठहुला पंचायत में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और झंडे लगाए। डॉ...

आरा। निज प्रतिनिधि हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम के तहत सोमवार को आरा विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अध्यक्ष संपत सिंह और वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह मुखिया के नेतृत्व में गोठहुला पंचायत के बरौली, भुसौला, हसनपुरा, पिपरहिया में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया। साथ ही घर-घर कांग्रेस का झंडा लगाया गया। इसके बाद गोठहुला गांव में जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान के बतौर आरा प्रखंड प्रभारी डॉ अमित कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे। प्रभारी डॉ अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह अभियान केवल झंडा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य राहुल गांधी जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना और लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु जनता को जागरूक करना है।
आरा प्रखंड अध्यक्ष संपत सिंह एवं वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुमार सिंह के अलावा राम अवतार प्रसाद, कौशल कुमार निषाद, राजकुमार, राजनाथ शर्मा, रवि कुमार, रंजीत कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, लाल बाबू सिंह, साजन कुमार, राहुल कुमार यादव, धनलाल कुमार, त्रिलोकी कुमार, रंजीत कुमार, बेदी सिंह, तपेश्वर महतो, लालकृष्ण प्रसाद, भिखारी पंडित, राम भरोसा पुजारी सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। दौलतपुर,भकुरा और पिरौटा पंचायत में चलाया अभियान जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक यादव के नेतृत्व मे आरा विधान सभा के दौलतपुर पंचायत के धुधुआ गांव, भकुरा पंचायत के भकुरा गांव में, पिरौटा पंचायत के पिरौटा गांव एवं मखदुमपुर डुमरा पंचायत के शोभी डूमरा गांव में जन आक्रोश चौपाल एवं हर घर झंडा कार्यक्रम किया गया। जिला प्रभारी मनीष पटेल, अशोक यादव, बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य, प्रदेश डेलीगेट पन्नग कुमार त्रिपाठी, श्रीधर तिवारी, मुखिया गुड्डू यादव, आनन्द तिवारी, भानू प्रताप सिंह आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।