नारायणपुर : निशांत चुने गये नारायणपुर के उप मुखिया
फोटो कैप्सन 12 : नारायणपुर पंचायत का उप मुखिया चुने जाने के बाद समर्थकों के साथ निशांत उपाध्याय।

पीरो, संवाद सूत्र। सोलह वार्ड सदस्यों में से 11 ने निशांत उपाध्याय को पीरो प्रखंड की नारायणपुर पंचायत का उप मुखिया चुन लिया। बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुनील कुमार गौतम ने निशांत कुमार उपाध्याय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। साथ ही निशांत कुमार उपाध्याय को मुखिया का प्रभार भी सौंप दिया गया। मालूम हो कि नारायणपुर पंचायत के मुखिया शरीफा राम के असामयिक निधन से मुखिया का पद खाली हो गया था और नारायणपुर पंचायत की उप मुखिया मनोरमा देवी ने अविश्वास प्रस्ताव आने पर मत विभाजन के दौरान हार गयी थीं और उप मुखिया की कुर्सी मनोरमा देवी के हाथ से चली गयी। चुनाव जीतने के बाद उप मुखिया निशांत कुमार उपाध्याय ने कहा कि पंचायत का चौतरफा विकास होगा और बंद पड़ी योजनाओं का चालू करायी जायेंगी। मॉडल पंचायत बनाने की दिशा में उप मुखिया निशांत कुमार उपाध्याय को सहयोग करने के लिए नवीन उपाध्याय, रवि पाण्डेय, अजीत पाण्डेय, शाश्वत सिंह, परमजीत सिंह, छोटू सिंह, बब्लू उपाध्याय, चिंटू राय, अरविंद सिंह, कृष्णा यादव और मनोज सिंह ने भरोसा दिलाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।