Police Recover Missing Woman After Three Months in Piro तीन माह पूर्व गायब महिला बरामद, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsPolice Recover Missing Woman After Three Months in Piro

तीन माह पूर्व गायब महिला बरामद

पीरो। अगिआंव बाजार थाने की पुलिस ने तीन महीने पहले गायब हुई महिला को बरामद किया है। महिला 10 दिसंबर को अपने बच्चों को छोड़कर बिना बताए घर से चली गई थी। थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने बताया कि शिकायत के...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSat, 22 March 2025 08:03 PM
share Share
Follow Us on
तीन माह पूर्व गायब महिला बरामद

पीरो। अगिआंव बाजार थाने की पुलिस ने करीब तीन माह पूर्व अचानक घर से गायब महिला को बरामद कर लिया है। अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने बताया कि 22 दिसंबर 2024 को टुन्नू सिंह नामक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 दिसंबर की सुबह उनकी पत्नी बिना बताए अपने दो बच्चों को छोड़कर घर से गायब हो गई है। सभी जान-पहचान के लोगों और रिश्तेदारों के पास खोजबीन करने के बाद भी महिला का कोई पता नहीं चल पा रहा है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस महिला की तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता के अनुसार अनुसंधान के क्रम में मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी कर उक्त महिला को बरामद कर लिया गया है। बरामद महिला का न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।