बरनाव के चैता गायन में झूमते रहे श्रोता
जगदीशपुर के बरनाव गांव में शुक्रवार रात चैता गायन का आयोजन किया गया। स्थानीय मुखिया प्रियंका देवी के पति मुकेश कुमार पाल ने उद्घाटन किया। इस सामूहिक कार्यक्रम में पारंपरिक गीतों की महत्ता को उजागर...

जगदीशपुर। प्रखंड के बरनाव गांव में शुक्रवार की रात्रि चैता गायन का आयोजन किया गया। उद्घाटन स्थानीय मुखिया प्रियंका देवी के पति मुकेश कुमार पाल ने किया। मुकेश पाल ने कहा कि इस तरह के सामूहिक कार्यक्रम से समाज में आपकी प्रेम और भाईचारा बना रहता है। आने वाली पीढ़ी को पारंपरिक गीतों और उसके महत्व की जानकारी होती है। ब्यास दीनानाथ सिंह, दशरथ सिंह, लालबाबू बैठा बीच रोचक तथ्यों पर गायन होता रहा। इस दौरान ढोलक पर महाराज पंडित दुर्गा राम, डबलू सिंह, कुटुर सिंह, मुन्ना पंडित, बिहारी पंडित तो बैजू पर सुरेंद्र राम, झाल पर उमेश सिंह गिरजा कहार, मुनी यादव, बिगन साह, हरि कहार और दुखित यादव ने संगत किया। गायकों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।