Woman Shot in Back While Sleeping on Roof in Laxmanpur Village छत पर बेटी के साथ सो रही महिला को संदिग्ध स्थिति में लगी गोली , Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsWoman Shot in Back While Sleeping on Roof in Laxmanpur Village

छत पर बेटी के साथ सो रही महिला को संदिग्ध स्थिति में लगी गोली

-मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में रविवार रात की घटना, गोली महिला की दाहिने ओर पीठ में लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई

Newswrap हिन्दुस्तान, आराMon, 19 May 2025 07:32 PM
share Share
Follow Us on
छत पर बेटी के साथ सो रही महिला को संदिग्ध स्थिति में लगी गोली

-मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में रविवार रात की घटना -छानबीन में जांच में जुटी पुलिस को घटनास्थल से मिला पिलेट आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में रविवार की रात अपने घर में छत पर सो रही एक महिला को गोली लग गई। गोली महिला की दाहिने ओर पीठ में लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी महिला लक्ष्मणपुर गांव निवासी त्रिलोकी प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी कलावती देवी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फायरिंग कहां हुई और महिला को गोली कैसे लगी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की गयी। उस दौरान घटनास्थल से पुलिस को पिलेट भी मिला है। महिला ने बताया कि रविवार की रात वह अपनी छोटी बेटी के साथ छत पर सो रही थी। तभी चटाक से आवाज आयी और उनकी नींद खुल गई। तब उन्होंने अपनी बेटी से बोला कि देखो, तो क्या हुआ। इस पर उनकी बेटी ने देखा कि पीठ से खून बह रहा है। इसके बाद घर के अन्य सदस्यों को उठाया गया और उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। इधर, कलावती देवी का कहना है कि उनका गांव में किसी से भी विवाद या दुश्मनी नहीं है। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।