Youth Stabbed Over Old Dispute in Ramapur Village Arrah पूर्व के विवाद में दोस्त को चाकू मार किया घायल , Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsYouth Stabbed Over Old Dispute in Ramapur Village Arrah

पूर्व के विवाद में दोस्त को चाकू मार किया घायल

आरा के रामापुर गांव में एक युवक ने पुराने विवाद के चलते अपने दोस्त को चाकू मार दिया। 18 वर्षीय राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दोनों के बीच एक साल पहले...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSat, 12 April 2025 06:31 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व के विवाद में दोस्त को चाकू मार किया घायल

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में शनिवार को पूर्व के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त को चाकू मार दिया। सिर में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक रामापुर गांव निवासी 18 वर्षीय राजकुमार सिंह है। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। राजकुमार सिंह ने बताया कि उसने एक वर्ष पूर्व अपने दोस्त के साथ थाना क्षेत्र के बवाली मोड़ स्थित दुकान से 71 लीटर तेल की चोरी की थी। तब पुलिस ने दोनों को पकड़ा था, लेकिन तेल की भरपाई किये जाने के बाद सुलह हो गया था। उसी समय उसके दोस्त ने उसे मारने की धमकी दी थी। शनिवार की दोपहर वह गांव में क्रिकेट खेल रहा था। तभी उसका दोस्त पहुंचा और उससे झगड़ा करने लगा। उसी दौरान उसने उसके चाकू मार दिया। उससे वह जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 नंबर पुलिस पहुंची और उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। ... घरेलू विवाद में दाब से मार भाभी को घायल किया आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर भकुरा गांव में शनिवार की सुबह घरेलू विवाद में दाब से मारकर देवर ने भाभी को घायल कर दिया। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी महिला श्रीनगर भकुरा गांव निवासी सोनू कुमार राम की पत्नी सोनी देवी है। परिजनों के अनुसार शनिवार को देवरानी और जेठानी में घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। उसी बीच उसका देवर आया और दाब से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।