216-Hour Mahashtami Celebrations at Sankat Mochan Bajrangbali Temple संकट मोचन स्थान बजरंगबली मंदिर में महाअष्टयाम से शहर भक्तिमय, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria News216-Hour Mahashtami Celebrations at Sankat Mochan Bajrangbali Temple

संकट मोचन स्थान बजरंगबली मंदिर में महाअष्टयाम से शहर भक्तिमय

मारवाड़ी पट्टी स्थित संकट मोचन बजरंगबली मंदिर में महाअष्टयाम का आयोजन 12 अप्रैल से शुरू हुआ है और यह 21 अप्रैल को 216 घंटों के बाद समाप्त होगा। इस भव्य आयोजन में शहर के कई कीर्तन मंडलियां शामिल हैं,...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 15 April 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
संकट मोचन स्थान बजरंगबली मंदिर में महाअष्टयाम से शहर भक्तिमय

216 घंटा तक चलेगा महाअष्याम, मंदिर को दिया गया है भव्य रुप -जिले के कई कीर्तन मंडली महाअष्टयाम में हुए हैं शामिल

अररिया, वरीय संवाददाता

शहर के मारवाड़ी पट्टी स्थित संकट मोचन बजरंगबली मंदिर में महाअष्टयाम जारी है। अष्टयाम को लेकर पूरा शहर भक्ति में डूबा हुआ है। मंदिर को भी भव्य रूप से सजाया गया है। संकट मोचन स्थान के मंदिर के मुख्य पुजारी राम नारायण ओझा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाअष्टयाम हो रहा है। विगत 17 वर्षों के भाति इस वर्ष भी नवाह संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह महाअष्टयाम 12 अप्रैल से आरंभ है जो की 21 अप्रैल को 216 घंटा महाअष्टयाम समापन हो जाएगा। मंदिर कमेटी के सदस्य पवन बाहेती, बद्री प्रसाद, शेखर कुमार शशि, अनिल सिंह, संजय सिंह, राजू जैन, चंदन ठाकुर, कुंदन ठाकुर, नित्यानंद सिंह, लोहा सिंह, आदि भक्तगण सक्रिय हैं। वही जिले की विभिन्न क्षेत्र से आए कीर्तन मंडली राम धुन में लगे हुए हैं। हरे राम, हरे राम, राम- राम हरे -हरे हरे कृष्ण गा रहे रामपुर कुंदरकट्टी कीर्तन मंडली विपिन मंडल, ताराबरी कीर्तन मंडली सरोज सागर,हनुमंत नगर कीर्तन मंडली पंचानंद पासवान,ओम नगर कीर्तन मंडली प्रदीप शर्मा, पुरैनी से कीर्तन मंडली सगुना से कीर्तन मंडली केवलासी से कीर्तन मंडली भाग ले रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।